Google Maps से गलत दिशा दिखाने पर हुआ बड़ा हादसा, 3 की मौत, 1 लापता – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अक्सर आप गूगल से जुड़े अपडेट सुनने के साथ-साथ उससे जुड़े हादसे भी सुनते रहते हैं। कई बार शॉर्ट कट अपनाने के चक्कर में बड़े हादसे हो जाते हैं। इसी में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप से गलत दिशा मिलने के कारण एक वैन तीन साल से बंद पड़ी पुलिया पर पहुंच गई और तेज बहाव में नदी में बह गई।
वैन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 4 लोग बह गए। बहने वालों में 2 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे शामिल थे।
इस हादसे में चंदा पत्नी हेमराज, ममता पत्नी मदन और खुशी पुत्री मदन की मौत हो गई। वहीं, 6 साल की रूत्वी पुत्री हेमराज अभी भी लापता है, जिसकी तलाश NDRF और सिविल डिफेंस टीमें कर रही हैं।
*चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप के कारण बनास में बही वैन:* एक बच्ची की मौत, 3 लोग लापता, 5 ने गाड़ी पर चढ़कर बचाई जान https://t.co/Yfhway1QQ2 @DainikBhaskar
सुरक्षित निकाले गए लोगों में मदनलाल पुत्र देवीलाल, हितेश पुत्र सोहन, लीला पत्नी देवीलाल और दो बच्चे काव्यांश और आयांश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मातृकुंडिया डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी में उफान आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: लूणी नदी में बही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 3 की मौत, 3 लापता

hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News