—विज्ञापन—
Gopalganj Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर 2025 में BJP के सुभाष सिंह को जीत मिली है. उन्हें कुल 96892 वोट मिले हैं. गोपालगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था. इस बार BJP के सुभाष सिंह का कड़ा मुकाबला कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से था. हालांकि, RJD के ध्रुव नाथ चौधरी भी दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे थे. बता दें कि पिछले दो दशकों में भाजपा ने यहां मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार 5 बार इस सीट पर जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे
ये भी पढ़ें- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे
जानकार बताते हैं कि गोपालगंज जिले का नाम भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल नाम से जुड़ा है. यहां पर कृष्ण जी के कई मंदिरों में भी उनकी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं.
ये भी पढ़ें- Kuchaikote Election Result 2025: कुचायकोट में चौथी बार भी क्या JDU हासिल करेगी जीत या होगा खेला? जल्द होगा फैसला
गोपालगंज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है, फिर भी उनकी पार्टी कभी भी इस विधानसभा सीट पर प्रभावी नहीं रही. 1951 से अब तक यहां 19 बार चुनाव हुए हैं जिसमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं, उसमें आरजेडी ने सिर्फ एक बार साल 2000 में जीत हासिल की थी.
गोपालगंज की जनसंख्या संरचना भी चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाती है. यहां ग्रामीण मतदाता बहुल 84.7% हैं, जबकि शहरी मतदाता 15.3% के आसपास हैं.
2020 के विधानसभा चुनाव
रजिस्टर्ड वोटर्स- 3,25,040
28वें राउंड की वोटिंग के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट पर BJP के सुभाष सिंह 28182 वोटों से आगे चल रहे हैं.
27वें राउंड की वोटिंग के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट पर BJP के सुभाष सिंह 27231 वोटों से आगे चल रहे हैं.
19वें राउंड की वोटिंग के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट पर BJP के सुभाष सिंह 22267 वोटों से आगे चल रहे हैं.
14वें राउंड की वोटिंग के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट पर BJP के सुभाष सिंह 17075 वोटों से आगे चल रहे हैं.
रुझानों में गोपालगंज विधानसभा सीट से BJP के सुभाष सिंह करीब 8457 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 25423 वोट से बढ़त मिलने की संभावना है.
शुरुआती रुझान के अनुसार, गोपालगंज से BJP के सुभाष सिंह कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से आगे चल रहे हैं.
पिछले दो दशक से गोपालगंज सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है. लगातार 5 बार भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है. अब 2025 में भी भाजपा जनता का दिल जीतने में कामयाब होती है तो उसे छठी बार जीत हासिल होगी.
बिहार में मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इस बार गोपालगंज सीट पर BJP के सुभाष सिंह का मुकाबला कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग से है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in