Gorakhpur News: महानगर में गरजे अधिक, बरसे कम बादल – Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता महानगर में चक्रवाती मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। रविवार देर रात से ही आसमान में गहरे काले बादल छा गए। रात में मानसूनी बादल गरजे जरूर लेकिन बारिश ने मायूस किया। रविवार की तड़के रिमझिम फुहारों के साथ बारिश शुरू हुई। सुबह 9:00 तक रुक-रुक कर जिले में बारिश होती रही। इस बारिश में भी असमानता देखने को मिली शहर के उत्तरी और पश्चिम क्षेत्र में बादल झूम के बरसे। वही शहर के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रात करीब 2:00 बजे से 2:30 बजे तक मानसूनी बादल जमकर गरजे।मौसम

विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बना है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी सिस्टम चल रहा है। इस सिस्टम के असर से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश के दौरान पूर्वा हवाएं लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। मौसम विभाग ने जानकारी दिया है कि यह अवदाब अगले 24 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News