Greater Noida Dowry Case Live: ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस; पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पति विपिन के पैर में लगी गोली – Dynamite News Hindi

शनिवार को देश-दुनिया में कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर भारत सरकार ने TikTok से जुड़े भ्रामक दावों पर सफाई दी, वहीं उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही मच गई। इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा ऐलान भी हुआ। आइए एक नजर डालते हैं दिनभर की बड़ी खबरों पर।
निक्की मर्डर केस

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में फरार आरोपी पति विपिन को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान विपिन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज है।
#BreakingNews: ग्रेटर नोएडा में पत्नी निकिता को जलाने वाले जालिम पति पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने मारी गोली#GreaterNoida #dowrydeath #viralpost #Dowryharassment #encounter #UPPolice@Uppolice pic.twitter.com/eHCPJQBLHH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 24, 2025

उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से भारी तबाही मची। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते आईपीओ की धूम मची रहेगी। सोमवार से शुरू हो रहे इस हफ्ते में कुल 10 कंपनियां अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही हैं, जबकि पांच कंपनियों का सूचीबद्ध होना अभी बाकी है। यह हफ्ता निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है क्योंकि इनमें से कई कंपनियां पहले से ही ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर कारोबार कर रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरकॉम ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसे 22 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया से 8 अगस्त 2025 को जारी एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बैंक ने कंपनी के साथ-साथ अनिल अंबानी (पूर्व निदेशक) और मंजरी अशोक कक्कड़ (पूर्व निदेशक) के खातों को भी “धोखाधड़ी वाले ऋण खाते” के रूप में वर्गीकृत करने की जानकारी दी है।

भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पुजारा ने लंबे करियर में भारत को कई यादगार पारियां दीं। उनके संन्यास से भारतीय क्रिकेट को बड़ी कमी महसूस होगी। फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ, जब पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक फरार बताया जा रहा है।

स्पेन और स्विट्जरलैंड ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमानों को ठुकरा कर यूरोपीय विकल्पों पर भरोसा जताया है। वहीं भारत भी स्वदेशी इंजन निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इन फैसलों ने अमेरिका की रक्षा रणनीति और हथियार बाजार में उसकी पकड़ को चुनौती दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की बहन ने थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है और कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़कर यूज़र्स का अनुभव बेहतर बनाती रहती है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अब iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है। इन अपडेट्स से चैटिंग और कॉलिंग का अनुभव और भी आसान और मजेदार हो जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र को सिक्किम से बेंगलुरु लाया है। हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच जारी है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। कई नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। सवाई माधोपुर और बूंदी जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बिहार दौरे की घोषणा करेंगे। जानकारी के अनुसार, वह जल्द ही पटना में आयोजित होने वाली वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे जनता से संवाद करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

  • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर
  • दिल्ली के गोविंदपुरी

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर नक्सलवाद का समर्थन करने का गंभीर आरोप लगाया है। अमित शाह ने कहा कि रेड्डी ने सलवा जुडूम के फैसले के जरिए वामपंथी उग्रवाद को मदद पहुंचाई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह फैसला नहीं लिया गया होता, तो नक्सलवाद 2020 तक समाप्त हो चुका होता। गृह मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतार रहे हैं जिसने नक्सलवाद का समर्थन किया है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

भारत ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए टैरिफ वार के बीच डाक विभाग (डीओपी) ने 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि 100 डॉलर तक के मूल्य वाले पत्र, दस्तावेज और उपहार इस निलंबन से छूट पाएंगे और उन्हें भेजा जा सकेगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने यह साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और इसे खत्म मानना सही नहीं होगा। हालांकि, भारत ने कुछ स्पष्ट सीमाएं तय की हैं जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता, खासकर किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा हमेशा से ही अपने ड्रामेटिक ट्विस्ट और इमोशनल कहानी के लिए चर्चा में रहता है। इस समय कहानी अंश और प्रार्थना की शादी पर फोकस कर रही है। शादी का माहौल भले ही उत्साह और खुशी से भरा हुआ दिख रहा हो, लेकिन इसके साथ-साथ परिवार के पुराने झगड़े और अनबन भी लगातार सामने आ रहे हैं। दर्शकों के लिए यह ट्रैक एक साथ इमोशनल और ड्रामेटिक अनुभव लेकर आया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 99वें वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया और हाल ही में उन पर हुए हमले पर अपनी बेबाक राय भी रखी। रेखा गुप्ता ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में कहा, “मैं असुरी शक्तियों से डरने वाली नहीं हूं, मुझे तूफानों से जूझने की आदत है।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों का साथ, प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तेज़ इंटरनेट की बढ़ती मांग को देखते हुए वैज्ञानिक लगातार नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शोधकर्ताओं ने एक ऐसा लेज़र एम्प्लिफ़ायर तैयार किया है जो मौजूदा सिस्टम की तुलना में 10 गुना तेज़ी से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक कांग्रेस नेता केसी वीरेंद्र के घर पर छापा मारकर 12 करोड़ रुपये नकद और लगभग 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी जांच के तहत की गई। ईडी की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के ठिकानों पर शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। यह रेड 17,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। बताया जा रहा है कि यह फ्रॉड रिलायंस ग्रुप की कुछ कंपनियों द्वारा कई बैंकों से लिए गए ऋण में गड़बड़ियों से संबंधित है। सीबीआई की टीमों ने मुंबई सहित देश के कई शहरों में एक साथ यह छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और फंड के इस्तेमाल की जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश में जब भी नागरिकता साबित करने की बात आती है, तो लोग अक्सर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड को ही मुख्य दस्तावेज मानते हैं। लेकिन भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, ये दस्तावेज जरूरी नहीं हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास ये तीनों पहचान पत्र नहीं हैं, तब भी वह अन्य दस्तावेजों की सहायता से अपनी नागरिकता साबित कर सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने अपने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। 26 अगस्त रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बैंक के शेयर पर 2400 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के सराफा बाजार में आज यानी 23 अगस्त को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना आज 10 ग्राम पर 1,090 रुपए महंगा होकर 1,01,770 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 93000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

गुजरात के आणंद जिले के खंभात तालुका में स्थित एक खाद्य प्रसंस्करण फैक्ट्री में टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा 22 अगस्त को हुआ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में मखाना किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उत्पादन लागत, बाज़ार और समर्थन मूल्य को लेकर अपनी दिक्कतें रखीं। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संसद और पार्टी स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

अमेरिका और भारत के बीच जारी टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने अपने विश्वासपात्र सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया है। इसके साथ ही गोर को साउथ और मिडिल ईस्ट एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है।
Congratulations to @SergioGor on his appointment as U.S. Ambassador to India.
Throughout the campaign and administration, Sergio has been a fearless advocate for President Trump and the American people. We all wish him amazing success and India is in great hands. pic.twitter.com/uNy6uUu7CE
— Howard Lutnick (@howardlutnick) August 23, 2025

पटना में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ऑटो और हाइवा ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। यहां वे हालात का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। स्थानीय प्रशासन और सेना को राहत-बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़त दर्ज कर रहा है और यह देश की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। 15 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें 4.74 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी और यह 693.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
New Delhi: शनिवार को देश-दुनिया में कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर भारत सरकार ने TikTok से जुड़े भ्रामक दावों पर सफाई दी, वहीं उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही मच गई। इसके अलावा फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा ऐलान भी हुआ। आइए एक नजर डालते हैं दिनभर की बड़ी खबरों पर।
शुक्रवार को सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत में TikTok पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, TikTok की वापसी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐप अब भी भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस करने की बात कही, लेकिन वे न तो लॉग-इन कर पा रहे हैं और न ही वीडियो अपलोड या देख पा रहे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे में बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। तेज बारिश और मलबे के बहाव से कई घरों, सरकारी कार्यालयों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। तहसील परिसर, एसडीएम आवास और नगर पालिका अध्यक्ष का आवास भी प्रभावित हुआ। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती मलबे में दब गई है और कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह रही कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह ड्रॉ 5 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में होगा। इस आयोजन की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। ट्रंप ने कहा कि वह खुद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। घोषणा के समय फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भी मौजूद थे।
 
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News