Gurgaon News: – पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से करीब 169 करोड़ से आरओबी तैयार किया जाएगा गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से रेवाड़ी-नारनौल मार्ग से गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब 169 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता, रेवाड़ी सतेंद्र श्योराण ने टेंडर जारी कर दिया है। इसे 10 दिसंबर को खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के बाद 24 महीने के अंदर इस आरओबी को तैयार कर दिया जाएगा। इस आरओबी को चार लेन का तैयार किया जाएगा। इसके दोनों तरफ दो-दो लेन होगी। इसके बनने के बाद एम्स तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
मौजूदा समय में एम्स, माजरा तक पहुंचने का कोई मुख्य रास्ता नहीं था। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग के नीचे से निकल रही एक सड़क से एम्स माजरा तक पहुंचते थे। करीब 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस अस्पताल के बनने के बाद लोगों को इस तक पहुंचने में असुविधा होती। इसको ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हाईवे से एम्स माजरा को जोड़ने की योजना बनाई है।
कैसा होगा आरओबी
एम्स, माजरा को इस हाईवे से जोड़ने के बीच में रेलवे की दो लाइन आ रही है। हाईवे पर प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप से आरओबी शुरू होगा। इस आरओबी को इस हाईवे के दोनों तरफ से क्लोवरलीफ बनाकर जोड़ा जाएगा। इससे एम्स तक पहुंचना और वापस अपने गंतव्य तक जाना आसान हो जाएगा।
कोट :-
रेवाड़ी-नारनौल हाईवे से एम्स, माजरा को जोड़ने के लिए आरओबी तैयार किया जाएगा। यह दो-दो लेन का होगा। इसके निर्माण में करीब 169 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत टेंडर जारी कर दिया है, जिसे अगले महीने खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के बाद 24 महीने के अंदर इस आरओबी को तैयार कर लिया जाएगा।
– सतेंद्र श्योराण, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
क्या कहते हैं केंद्रीय राज्य मंत्री
एम्स, झज्जर तक पहुंचने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इस उद्देश्य से इस आरओबी के निर्माण की योजना तैयार करवाई गई है। एम्स शुरू होने तक यह आरओबी भी बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। वे लंबे समय से इसके निर्माण को लेकर हरियाणा सरकार के संपर्क में थे। इसके निर्माण का टेंडर जारी होने से लोगों को सहुलियत मिलेगी।
– राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play