Gurgaon News: – निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और सड़क धूल नियंत्रण पर जोर गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगम की तरफ से बैठकों में तैयारियां खूब जोरों पर की जा रही है, लेकिन धरातल पर सड़कों पर धूल उड़ रही है। लगातार बैठकों और दावों का दौर जारी है, लेकिन शहर में खुले में पड़े मलबे ढेर, कूड़े के ढेरों को उठाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। मंगलवार को निगम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार, सड़क धूल नियंत्रण, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई。
बैठक में प्रदूषण के स्तर की सटीक निगरानी के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्री की संख्या तीन से बढ़ाकर आठ करने पर चर्चा हुई, लेकिन बीते एक साल से सिर्फ जगह ही चिन्हित हो पाई है। दिसंबर माह तक समय दिया गया है, लेकिन धरातल पर इसको लेकर कोई काम नजर नहीं आ रहा है।
खानापूर्ति के लिए दौड़ रही रोड स्वीपिंग मशीनें। सड़क की धूल को नियंत्रित करने के लिए 404.61 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को मैकेनिकल स्वीपिंग के दायरे में लाया गया है। निगम के पास उपलब्ध 24 मशीनें प्रतिदिन 600 किलोमीटर से अधिक 4-लेन सड़क क्षेत्र को कवर करती हैं, लेकिन यह मशीनें सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही सड़कों पर दौड़ रही है। टूटी और बदहाल हो चुकी सड़कों की निगम द्वारा मरम्मत तक नहीं करवाई जा रही है। जिस कारण यह मशीनें शहर की सड़कों पर सफल नहीं है। इसके अलावा, प्रदूषण से निपटने के लिए 40 वाटर स्प्रिंकलर मशीनों सड़कों पर कभी कभार ही दिखाई देती है, 10 ट्रक-माउंटेड और तीन ट्रैक्टर-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन निगम ने तैनात करने का दावा किया है, लेकिन आरोप है कि यह सिर्फ कागजों में ही दौड़ रही है।
मलबा प्रबंधन नहीं आ रहा है काम, जगह-जगह लगे हैं ढेर। निगम अधिकारियों ने बैठक में दावा किया है कि मलबे के वैज्ञानिक प्रबंधन के तहत शहर में 1500 टीपीडी की निस्तारण क्षमता उपलब्ध है। एक जनवरी से 31 अगस्त 2026 के बीच कुल 338,071 टन सीएंडडी वेस्ट का सफल उठान किया गया है, और अवैध डंपिंग रोकने के लिए वेब कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जबकि शहर में मलबे के ढेरों में कोई कमी दर्ज नहीं की गई है। शहर में जगह-जगह मलबे के ढेर लोगों की सांसो में जहर घोलने का काम कर रही है।
टूटी सड़कों पर संवारने के नाम पर भी खानापूर्ति। गुरुग्राम रोड रिडेवलपमेंट प्लान के तहत चिन्हित 611 किलोमीटर में से 376.72 किलोमीटर सड़कों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है और 179.04 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर कार्य प्रगति पर है और आईटीएमएस व एएनपीआर कैमरों के जरिए सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को तकनीकी मजबूती देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि निगम क्षेत्र की 50 से अधिक कॉलोनियों और 20 से अधिक सेक्टरों की आंतरिक सड़कें बदहाल स्थिति में है। सड़कों पर गड्ढामुक्त करने के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play