Hardoi News: चेहरे पर चोट के निशान…हरदोई में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध मौत से हड़कंप – Zee News

Hardoi News: हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर  खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान का शव खेत पर पड़ा मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 
 
Trending Photos
Hardoi News/आशीष द्विवेदी: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक खेत पर रखवाली कर रहे किसान का शव खेत पर ही पड़ा पाया गया.  उसके चेहरे पर चोटों के निशान है हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं.मामले की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

कहां की है ये सनसनीखेज वारदात?
सनसनीखेज वारदात सवायजपुर थाना क्षेत्र के नगला गांव की है.यहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर खेत में फसल की रखवाली कर रहे गांव निवासी गोविंद पुत्र प्रकाश का शव खेत पर पड़ा मिला.यहां पर उसका समर है और वह उसी में रोज की तरह लेटे हुए थे उनके चेहरे पर चोट के निशान मौजूद थे.जैसे ही मामले की जानकारी मिली हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई.मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

सीओ का बयान
सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सीओ ने बताया कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. घटना को लेकर हत्या किए जाने की आशंका है और तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.मृतक का विवाह नहीं हुआ था.हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

कन्नौज में एक साथ 5 घरों में चोरी से हड़कंप
वहीं कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर भगवान मोहल्ले में रात में एक साथ पांच घरों में चोरी होने का मामला आया सामने है। चोरों के द्वारा घर में रखे पीतल के बर्तन व नगदी और आभूषण चोरी कर   फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों का कहना कि हमारे मोहल्ले में 50 सालों में पहली बार चोरी हुई है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. अब यही देखना होगा कि पुलिस आगे कौन सी कार्रवाई करती है. 
और पढे़ं: संभल में जामा मस्जिद के पास कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जों की पैमाइश शुरू, DM-SP मौके पर मौजूद
इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से लौटते वक्त तेज रफ्तार ने छीन ली मां-बेटे की जिंदगी, एक महीने पहले हुई थी बेटे की शादी
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें ! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास,क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News