Haridwar News: मांस की दुकानें हटाने के लिए दिया धरना – Hindustan

Haridwar News: नगर निगम क्षेत्र से मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर हिंदू क्रांति दल ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद उसे लागू नहीं कर रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से मांस की दुकानों को हटाने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है और कई बार ज्ञापन देकर अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक दुकानों का स्थानांतरण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सराय क्षेत्र में दुकानों की व्यवस्था तैयार होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की उदासीनता दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ मेले से पहले मांस की दुकानों को सराय क्षेत्र में स्थानांतरित नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों पर ताला जड़ने का आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावन और कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री श्यामकर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, वेद प्रकाश, सपना राजपूत, राजेंद्र राणा, विक्की प्रजापति, अनिल सैनी, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News