Hasanpur Election Result 2025: हसनपुर से JDU से राज कुमार राय जीते, आरजेडी की माला पुष्पम को चटाई धूल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Hasanpur Election Result 2025: हसनपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के राज कुमार राय जीत गए हैं. राज कुमार राय ने आरजेडी की माला पुष्पम को धूल चटा दी है. इस साल बिहार में दो चरणों में वोट डाले गए थे, जिसमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. बिहार की हसनपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट डाले गए थे और आज फैसला आया, जिसमें जेडीयू ने अपनी जीत पक्की कर ली है.
यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे
साल 2025 के उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस साल राज कुमार रे (JDU), माला पुष्पम (RJD) और इंदु देवी (JSP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. हसनपुर विधानसभा सीट पर इस साल कई उम्मीदवार थे. इसी के साथ अगर 2020 के चुनावों की बात करें तो इस सीट पर तेजप्रताप यादव (RJD) को जीत मिली थी.
यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates
साल 2020 के चुनावी नतीजों की बात करें तो इस सीट पर तेजप्रताप यादव (RJD) को जीत मिली थी. तेजप्रताप यादव को 2020 में 80,991 वोट मिले थे. उस साल दूसरे नंबर पर राजकुमार रे (JDU) रहे थे, जिन्हें 59,852 वोट मिले थे. इस सीट पर अगर तीसरे नंबर की बात करें तो तीसरे नंबर अर्जुन प्रसाद यादव (JAPL) थे, जिन्हें 9,882 ही वोट मिल पाए थे.
इसके अलावा अगर इस सीट के 2015 के नतीजों की बात करें तो 2015 में राजकुमार रे (JDU) को इस सीट जीत मिली थी, जिन्हें 63,094 वोट मिले थे. 2015 में दूसरे नंबर पर विनोद चौधरी (BLSP) थे जिन्हें, 33,494 वोट मिले थे. देखने वाली बात होगी कि इस साल यहां किसकी सरकार बनेगी?
इस सीट पर साल 2025 के उम्मीदवारों की बात करें तो राज कुमार रे (JDU) और इंदु देवी (JSP) के अलावा इस सीट पर बिभा देवी (BSP), मनमोहन कुमार (AAP), माला पुष्पम (RJD), अश्विनी कुमार (TTP), इम्तियाज आलम रमजान अली शेख (SPI) के अलावा अन्य मैदान में हैं.
जेडीयू के राजकुमार राय अभी भी आगे बने हुए हैं. राज कुमार राय 14400 वोट्स से आगे हैं.
हसनपुर सीट पर जेडीयू के राजकुमार राय की पकड़ बरकरार है. राजकुमार राय आरजेडी की माला पुष्पम से 6940 वोट्स से आगे हैं.

हसनपुर सीट से जेडीयू के राज कुमार राय आगे हैं. वहीं इसके साथ ही शुरुआती रुझानों में आरजेडी की माला पुष्पम पीछे हैं.
हसनपुर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. जेडीयू के राज कुमार रे और आरजेडी के माला पुष्पम के बीच कड़ी टक्कर है.

साल 2020 के चुनावी नतीजों की बात करें तो इस सीट पर तेजप्रताप यादव (RJD) को जीत मिली थी. तेजप्रताप यादव को 2020 में 80,991 वोट मिले थे. उस साल दूसरे नंबर पर राजकुमार रे (JDU) रहे थे.
बिहार की हसनपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस साल राज कुमार रे (JDU), माला पुष्पम (RJD) और इंदु देवी (JSP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News