How to make Dahi Aloo: दाल-सब्जी बहुत खा ली, अब लंच में बनाकर खाएं दही तड़का आलू, उंगलियां चाटेंगे घरवाले – AajTak

Feedback
How to make Dahi Aloo: हर घर की रसोई में रोज सुबह और शाम एक ही सवाल गूंजता है. आज खाने में क्या बनेगा. अक्सर वही घिसी-पिटी दालें या सब्जियां खाकर लोग बोर हो जाए हैं. खासकर बच्चों को रोज कुछ नया और चटपटा चाहिए होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. इस बार लंच के मेन्यू में आप दही तड़का आलू को शामिल कर सकती हैं.
यह एक ऐसी उत्तर भारतीय डिश है जो घर में मौजूद बेसिक चीजों जैसे आलू, दही और कुछ चुनिंदा मसालों से बनकर तैयार हो जाती है. दही की हल्की खटास और तीखे मसालों का तड़का उबले हुए आलुओं में एक बेहतरीन क्रीमी टेक्सचर जोड़ता है. इसे आप गरमा-गरम परांठे, पूरी या फिर उबले हुए जीरा राइस के साथ परोस सकती हैं. आइए जानते हैं इस लाजवाब और झटपट बनने वाली रेसिपी को बनाने की आसान विधि और कुछ जरूरी शेफ ट्रिक्स.
सामग्री (Ingredients)
उबले हुए आलू: 4-5 (मध्यम आकार के, टुकड़ों में कटे हुए)
दही (फेंटा हुआ): 1 कप (ताजा और गाढ़ा)
बेसन: 1 छोटा चम्मच (दही को फटने से बचाने के लिए)
तड़के और मसालों के लिए:
तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
जीरा: 1 छोटा चम्मच
राई (सरसों के दाने): आधा छोटा चम्मच
हींग: 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटा हुआ प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी या बीच से चीरी हुई)
कढ़ी पत्ता: 8-10
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (बेहतरीन रंग के लिए)
धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया: सजाने के लिए
बनाने का तरीका

पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें उबले और कटे हुए आलू डालें. साथ ही एक चुटकी हल्दी और थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर डालकर आलुओं को 2-3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. फ्राई करने के बाद आलुओं को एक प्लेट में निकाल लें.
एक कटोरी में 1 कप गाढ़ा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे. अब इस दही में धनिया पाउडर, बची हुई हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. बेसन डालने से दही ग्रेवी में जाकर फटता नहीं है.
उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल या घी गर्म करें. तेल गर्म होने पर जीरा, राई, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. प्याज को तब तक भूनें जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए.
यहां गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. या चाहें तो 1 मिनट के लिए गैस बंद कर दें. अब कढ़ाई में तैयार किया हुआ दही का मिक्सचर डालें और चम्मच से लगातार बिना रुके चलाते रहें. इसे तब तक चलाते रहना है जब तक कि ग्रेवी में पहला उबाल न आ जाए. लगातार चलाने से दही बिल्कुल नहीं फटेगा.
जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे और उसमें उबाल आ जाए. तब इसमें पहले से फ्राई करके रखे हुए आलू डाल दें. अब इसमें स्वादानुसार नमक और गरम मसाला मिलाएं. अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें आधा कप गुनगुना पानी मिला लें.
सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकने दें ताकि आलुओं के अंदर तक दही और मसालों का फ्लेवर चला जाए. अंत में ढक्कन हटाकर हाथों से क्रश की हुई कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया डालें.
आपकी गरमा-गरम, चटपटी दही तड़का आलू की सब्जी बनकर तैयार है. इसे लंच में पूरी, परांठे, रोटी या खिले-खिले जीरा राइस के साथ सर्व करें.
दही फटने से ऐसे बचाएं
कई बार ग्रेवी में डालते ही दही फट जाता है. इससे बचने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें थोड़ा सा बेसन या धनिया पाउडर पहले ही मिला लें. इसके अलावा जब आप कढ़ाई में दही डालें तो गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें या बंद कर दें और दही को लगातार चलाते रहें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News