Immunity Boost for Pregnant Women: मानसून में बीमारियों का खतरा, संक्रमण से बचाव के लिए इन Health Tips को जरूर अपनाएं – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
हर महिला के लिए प्रग्नेंसी का समय बेहद खास होता है। इस पल का इंतजार प्रत्येक महिला करती है। दरअसल, मानसून के समय में पानी में मच्छर पनपने, बैक्टीरिया के फैलने और दूषित खानपान के कारण अक्सर इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। 
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं पर अपने साथ-साथ बच्चे के हेल्थ की भी जिम्मेदारी होती है। इस दौरान इम्यूनिटी को बेहतर बनाना काफी जरुरी होता है। मानसून के समय स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए नको हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह डॉक्टर जरुर देते हैं। आइए आपको बताते हैं मानसून के दौरान गर्भवनी महिलाओं को किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

मानसून में प्रेग्नेंट महिलाएं कौन से फूड्स खाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के अपनी डाइट का खासा ध्यान रखना चाहिए। बरसात के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के समय इम्यूनिटी को बूस्ट के लिए फाइबर, कैल्शियम, आयरन, हेल्दी फैट्स, फोलेट, विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स के गुणों से भरपूर फूड्स का डाइट में शामिल करें।

साल 2023 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए रोज़ाना पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। अपने भोजन में ताजे फल जैसे पपीता, संतरा, मौसंबी और अनार शामिल करें। इसके साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, अदरक और अन्य प्राकृतिक मसालों का सेवन भी लाभदायक होता है। दही जैसे डेयरी उत्पाद, बादाम, अखरोट तथा विभिन्न प्रकार के बीज शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। ये खाद्य पदार्थ विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पाचन को बेहतर रखने और शरीर में सूजन को कम करने में सहायता करते हैं।

मौसमी फल खाएं
मानसून के समय इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं अच्छे से धोए हुए फलों का डाइट में शामिल करें। अमरूज, सेब, नाशपाती, संतरा, आंवला और कीवी जैसे फलों को डाइट में शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, अन्य विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कटे हुए फलों को लंबे समय तक बाहर न रखें। इनको फ्रेश ही खाएं।

पकी हुई सब्जियां खाएं
बरसात के समय अच्छे से पकी हुई सब्जियां का ही सेवन करें। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में लौकी, तोरई, पालक, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें आप अच्छी मात्रा में फाइबर, फोलेट में, आयरन और अन्य जरुरी पोषक तत्व होते हैं। इसको आप अच्छे से धोकर और पकाकर खाएं। क्योंकि ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है, शरीर को एनर्जी मिलती है और बच्चे की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। 

प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं
बारिश के मौसम में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए अपने भोजन में मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर दाल और पनीर जैसी प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें। इनमें फोलेट समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव में भी सहायता मिल सकती है।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं
इस मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, अलसी के बीज और कद्दू के बीज खाएं। क्योंकि इनमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।

पर्याप्त पानी पिएं
बरसात के समय लोग पानी कम पीते हैं। इसलिए शरीर को हाइड्रेट को रखने के लिए कोशिश करें। वहीं, आप उबला हुआ या फिल्टर वाला ही पानी का सेवन करें। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद नारियल का पानी का सेवन करें, सूप पिएं या प्रोबायोटिक्स के गुणों से भरपूर छाछ जैसी ड्रिंक्स पिएं। वैसे यह शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।

हर्ब्स का सेवन करें
बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं अदरक, हल्दी, लहसुन और तुलसी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते हैं। यह शरीर का इंफेक्शन से बचाव करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
Tags
अन्य न्यूज़
कांग्रेस मॉनसून सत्र में अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं को सबसे पहले उठाएगी, बीजेपी पर भगवान राम के साथ धोखा करने और लोगों की आस्था के साथ डकैती करने का आरोप लगाया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने NEET घोटाले, पेपर लीक, जमीन घोटालों और इथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों को भी विपक्ष की मुख्य चिंता बताया है, जो सरकार पर दबाव बनाएंगे।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News