IND A vs ENG Lions Test Live Score: मुकेश कुमार ने चटकाए 3 विकेट; इंग्लैंड लायंस का लाइव स्कोर 413/5 – Jansatta

India A vs England Lions 1st Unofficial Test Match Live Score: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन का खेल जारी है।
तीसरे दिन इंडिया ए को पहली सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने मैक्स होल्डन को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। मैक्स होल्डन 12 चौके और एक छक्के की मदद से 101 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इंडिया ए को चौथी सफलता भी दिलाई। मुकेश ने इंडिया को 5वीं सफलता भी दिलाई और रेहान अहमद को 3 रन पर आउट कर दिया। टॉम हेन्स ने पहली पारी में 232 गेंदों पर 150 रन पूरे किए।
दूसरे दिन का खेल जब खत्म घोषित किया गया था उस समय इंग्लैंड लायंस का स्कोर 52 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन था। टॉम हेंस 11 चौके की मदद से 147 गेंद में 103 और मैक्स होल्डन 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद थे। पहली पारी में करुण नायर के दोहरे शतक और सरफराज खान तथा ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने 125.1 ओवर में 10 विकेट पर 557 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जैन मूसली ने अपना अर्धशतक इंडिया के खिलाफ 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी हेन्स के साथ 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 413 रन बना लिए हैं और पहली पारी में भारत से 144 रन पीछे है। हेन्स 167 रन जबकि डैन मूसली 48 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 87 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड की टीम ने 94 ओवर में 5 विकेट पर 401 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। हेन्स और डैन मूसली के बीच छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।
टॉम हेन्स ने इंडिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 232 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए। भारत को विकेट की तलाश है और गेंदबाजों का प्रयास जारी है। हेन्स का विकेट भारत के लिए अहम साबित हो सकता है।
भारत के 557 रन के जबाव में इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने 5 विकेट पर 353 रन पूरे कर लिए हैं। टॉम हेन्स अभी 145 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड लायंस ने लंच तक 5 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। भारत अब भी 224 रन आगे है। इंग्लैंड की तरफ से टॉम हेन्स 142 रन जबकि डैन मूसली अभी 2 रन पर खेल रहे हैं। भारत के लिए तीसरे दिन मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके हैं।
मुकेश कुमार ने 74वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेहान अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। मुकेश की गेंद पर सरफराज खान ने उन्हें लपका। रेहान अहमद 7 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज डैन मूसली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मुकेश कुमार ने 72वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स रियू को एलबीडब्ल्यू किया। जेम्स रियू 23 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मैक्स होल्डन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंद 101 रन बनाए। जेम्स रिव नए बल्लेबाज हैं। टॉम हेंस 135 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ए का स्कोर 67.3 ओवर में 3 विकेट पर 312 रन। भारत 245 रन चाहिए।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस टेस्ट मैच में मेहमान टीम के 59 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 269 रन है। टॉम हेंस के 173 गेंद में 113 और मैक्स होल्डन के 83 गेंद में 85 रन हैं। दोनों के बीच 166 गेंद में 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अंशुल कम्बोज के ओवर से इंग्लैंड लायंस के खाते में 2 रन आये। 53 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस को स्कोर 2 विकेट पर 239 रन है। टॉम हेंस के 151 गेंद में 104 रन हैं। मैक्स होल्डन के 63 गेंद में 65 रन हैं।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का पहला ओवर अंशुल कम्बोज लेकर आये।
शार्दुल ठाकुर ने अब तक 10 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 37 रन दिए हैं और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने 3 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 27 रन दिए हैं और खाली हाथ रहे। इंडिया ए के लिए अंशुल कम्बोज और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिए हैं। दोनों ही अनकैप्ड प्लेयर हैं। शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 27 रन बनाए थे। नितीश रेड्डी सिर्फ 7 रन ही बना पाए थे।
इंडिया ए के बल्लेबाजों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन गेंदबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तीसरे दिन इंडिया ए के गेंदबाजों को इंग्लैंड लायंस का जल्द से जल्द पुलिंदा बांधना होगा। नहीं तो भारतीय टीम के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। विकेट लेने की जिम्मेदारी खासकर शार्दुल ठाकुर और नितीश कुमार रेड्डी की होगी।
इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। इस लाइव ब्लाग में हम अपने पाठकों के लिए इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के लाइव स्कोर और सभी अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की अन्य सभी खबरों के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News