Live
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score and updates: ऑस्ट्रेलिया की पेस बैटरी के सामने भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक, सभी रनों के लिए तरसते रहे. विराट कोहली फिर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे. रोहित शर्मा की जगह खेलने उतरे शुभमन गिल भी सस्ते में विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए. इनफॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का हाल भी कमोबेश यही रहा.पंत ने जरूरत विकेट पर टिकने का प्रयास किया लेकिन वह भी 40 रन बनाकर आउट हो गए. सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत के इस फैसले को गलत साबित कर दिया. भारत 68.1 ओवर के बाद 168/8
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टकरा रही हैं. भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सकती है. मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को 84 रन से हार मिली थी. भारतीय टीम में टकराव की खबरें आने के बाद खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए. गंभीर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक होने के बाद खफा हैं. इस टेस्ट मैच में कप्तान रोहित के बाहर होने की खबर आ रही है. रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है जिसे हेड कोच और टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से सिर्फ 1 मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का डब्ल्यूटीसी पर्सेंटेंज पॉइंट बराबर होने पर क्या होगा… कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें पूरा गणित
टी20 में बने 429 रन… 6 गेंद पर चाहिए थे 22 रन, गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी के जबड़े से छीन ली जीत
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के मैदान पर आखिरी बार 6 जनवरी 2012 को हराया था. इसके बाद दोनों टीमें यहां 2015, 2019 और 2021 में टकरा चुकी हैं, लेकिन जीत किसी को नहीं मिली. यह आंकड़ा भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रहा होगा, जिसने सिडनी में 112 में से 61 टेस्ट मैच जीते हैं. भारतीय टीम यहां 13 में से 5 मैच हारी है. यानी टीम इंडिया यहां अपने 38.46 फीसदी मुकाबले हारी है, जो ऑस्ट्रेलिया (25.00%) के बाद सबसे कम है.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
(68.1) RR 2.46
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत ने आठवां विकेट गंवाया. सुंदर को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया. सुंदर 30 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर पहली पारी में 8 विकेट पर 148 रन है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: रवींद्र जडेजा आउट होकर पवेलियन लौट चुके है. स्टार्क ने जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 144 रन बनाए हैं. जडेजा 26 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: ऋषश्र पंत 40 रन बनाकर आउट हुए. पंत बोलैंड की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे. भारतीय टीम मुश्किल में है क्योंकि नीतीश रेड्डी भी पंत के बाद अगली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए. इस समय वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके लगे. ऋषभ पंत के बाद नीतीश रेड्डी भी पवेलियन लौट चुके हैं. दोनों को बोलैंंडने लगातार 2 गेंदों पर पवेलियन भेजा. भारत टीम मुश्किल में है. टीम को अब 200 रन बनाने भी मुश्किल लग रहे हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: ऋषभ पंत धीरे धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. वह 38 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन पर खेल रहे हैं. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन टी ब्रेक तक 4 विकेट पर 107 रन बना लिए. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा भारतीय पारी को धीरे धीरे आगे बढ़ा रहे हैं. पंत 32 रन पर नाबाद हैं जबकि जडेजा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने 48वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए. ऋषभ पंत 26 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों को यहां बड़ी पारी खेलनी होगी.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: विराट कोहली आउट थे या नॉटआउट? इसपर वर्ल्ड क्रिकेट दो धड़ों में बंट गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा पर भारतीय पारी को मजबूत करने की जिम्मेदारी आ गई है. पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जडेजा 4 रन पर नाबाद हैं. भारतीय टीम 4 विकेट पर 87 रन बना चुकी है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: विराट कोहली का विकेट गंवाकर टीम इंडिया मुश्किल में है. कोहली को 17 के स्कोर पर स्कॉट बोलैंड ने वेबस्टर के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया. भारत का पहली पारी में स्कोर 76/4.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. विराट कोहली का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं. कोहली 12 रन पर नाबाद हैं. भारत ने लंच से पहले 3 विकेट पर 57 रन बनाए थे.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने अपनी पहली पारी में लंंच तक 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. नाथन लायन ने लंच से ठीक पहले ओवर की आखरी गेंद पर शुभमन गिल को 20 के स्कोर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी मोर्चे पर है. दोनों के बीच 77 गेंदों पर 38 रन की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने शुरुआती 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी मोर्चे पर है. गिल 9 और विराट 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: टीम इंडिया ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट 17 रन के भीतर गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल को स्कॉट बोलैंड ने वेबस्टर के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया. जायसवाल 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत का स्कोर 17/2.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत ने 11 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने 4 रन के निजी स्कोर पर सैम कोंस्टास के हाथों कैच कराया. राहुल महज 4 रन ही बना सके. राहुल के आउट होने के बाद जायसवाल का साथ देने शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मिचेल स्टार्क करने आए हैं.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: सिडनी टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस के समय रवि शास्त्री से कहा कि हमारे कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को इस टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया है. इससे पता चलता है कि हमारी टीम में कितनी एकता है.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
IND vs AUS 5th Test Day 1 Live Cricket Score And Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
IND vs AUS 5th Test Day 1 LIVE SCORE: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टकरा रही हैं. भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सकती है. मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को 84 रन से हार मिली थी. भारतीय टीम में टकराव की खबरें आने के बाद खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं. हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए. गंभीर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक होने के बाद खफा हैं. इस टेस्ट मैच में कप्तान रोहित के बाहर होने की खबर आ रही है. रोहित ने सिडनी टेस्ट से खुद को अलग रखने का फैसला लिया है जिसे हेड कोच और टीम मैनेजमेंट ने मान लिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से सिर्फ 1 मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया का डब्ल्यूटीसी पर्सेंटेंज पॉइंट बराबर होने पर क्या होगा… कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, जानें पूरा गणित
टी20 में बने 429 रन… 6 गेंद पर चाहिए थे 22 रन, गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, विपक्षी के जबड़े से छीन ली जीत
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के मैदान पर आखिरी बार 6 जनवरी 2012 को हराया था. इसके बाद दोनों टीमें यहां 2015, 2019 और 2021 में टकरा चुकी हैं, लेकिन जीत किसी को नहीं मिली. यह आंकड़ा भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रहा होगा, जिसने सिडनी में 112 में से 61 टेस्ट मैच जीते हैं. भारतीय टीम यहां 13 में से 5 मैच हारी है. यानी टीम इंडिया यहां अपने 38.46 फीसदी मुकाबले हारी है, जो ऑस्ट्रेलिया (25.00%) के बाद सबसे कम है.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
बाल झड़ना, पीली त्वचा, चक्कर आना? ये हो सकती है गंभीर बीमारी, आज ही अपनाएं ये उपाय
टेस्टी भी और हेल्दी भी, घर में बनाएं पालक-दाल की खिचड़ी; बड़े से लेकर बच्चे तक चाटते रह जाएंगे उंगलियां
किसान सावधान! सर्दियों में केले की फसल पर छा सकता है ये खतरनाक रोग, जल्द कर लें उपाय, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
'पुष्पा 2' ही नहीं, इन 7 फिल्मों ने 2024 में की खूब कमाई, एक Low बजट मूवी से रातों-स्टार बना 28 साल का लड़का
Bageshwar: पहाड़ में इन पत्तों को माना जाता है शुद्ध, दिव्य और शुभ, इनके बिना पूरी नहीं होती पूजा
यूपी में यहां हरा धनिया-मिर्च, कस्तूरी मेथी डाल कर बनाया जाता है ये पराठा, खाने के लिए लोगों की लगती है लाइन
Lemon farming: गोंडा के इस किसान के यहां गुच्छों में लगते हैं नींबू, सालाना 5 लाख का टर्नओवर
Religion and Faith: इस धागे का पहाड़ों में है विशेष मान्यता, पहनने से दूर होती तमाम समस्याएं!
Beekeeping: मधुमक्खी की इन चीजों से भी कर सकते हैं मोटी कमाई, बस जान लें ये तरीका
लाइव ब्लॉग
5 minutes ago
a day ago