India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर नीचे देखें। आज इस टेस्ट मैच का आखिरी दिन है। तीन दिनों के इस खेल के बाद भारत के पास लगभग 200 रनों की बढ़त है। टीम इंडिया की नजरें आज इस मैच को जीतने पर होगी। हालांकि यह उतना आसान नहीं होने वाला है। भारत चाहेगा कि वह श्रीलंका को 300 से अधिक का टारगेट देकर कम से कम 2 सेशन बल्लेबाजी करने को कहे, ताकि गेंदबाज अपना काम कर सकें। बता दें, दूसरी पारी में भारत ए का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 48 रन है और कुल लीड 170 रनों की हो गई है।
SLA 330
INDA 452/6d & 48/0
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया ए की टीम ने साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल के शतकों के दम पर पहली पारी 452/6 पर घोषित कर दी थी। साई ने 19 चौकों की मदद से 132 रन बनाए थे। वहीं जुरेल ने 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जुरेल का साथ शेख रशीद ने 63 रनों की पारी खेलकर दिया था।
भारत के इस स्कोर के सामने श्रीलंका ए ने अच्छी लड़ाई लड़ी। उनकी पहली पारी 330 के स्कोर पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के बाद 122 रनों की बढ़त मिली थी। आकिब नबी डार ने 4 विकेट लेकर खूब कहर बरपाया था। उन्होंने अपनी डोमेस्टिक फॉर्म को यहां भी जारी रखी। उनके अलावा यश ठाकुर और हर्ष दुबे को 2-2 सफलताएं मिलीं।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान के 48 रन बोर्ड पर लगाए। साई सुदर्शन के रिटायर हर्ट होने के बाद आयुष पांडे और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला
टीम इंडिया इस अनौपचारिक टेस्ट सीरीज से पहले ट्रॉई सीरीज जीतकर आ रही है। यह ट्राई सीरीज भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुई थी। भारत और श्रीलंका की टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों पर 94 रनों की धुआंधार पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। इस टेस्ट सीरीज में जरूर इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी की कमी खेलेगी क्योंकि वह इस समय सीनियर टीम के साथ आयरलैंड दौरे पर हैं।
इंडिया ए- साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान) (विकेट कीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, औकिब नबी डार
श्रीलंका ए- पवनथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, अंजला बंडारा, कविन्दु पथिरत्ने, दुलाज समुदिता, चमिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play