कृपया धैर्य रखें।
भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 16 फरवरी तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी 14 फरवरी तक …और पढ़ें
India Post GDS Recruitment 2026
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ऐसे युवा जो केवल 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी एवं फॉर्म पूरा करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 निर्धारित है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इस भर्ती शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से राज्य के 23 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में आरक्षित हैं। राज्य के अनुसार पदों की संख्या की जानकारी निम्नलिखित है-
यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
च्यवनप्राश है हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा, रोगों को कम करे और एनर्जी को बढ़ाए