click this icon for latest updates
Union Budget 2026 FM Nirmala Sitharaman Speech Live News Updates in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का 15वां बजट पेश कर रही हैं. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है.
लोकसभा में वित्तमंत्री ने 9वीं बार बजट पेश किया. वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के विजन पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों की कमाई बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. वित्तमंत्री ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुधार पहुंचाए गए हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ दिए जाएंगे. 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक विकास को तेज रने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं. 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना. राने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से पुनर्जीवित करना. चैंपियन MSME बनाना. इंफ्रा को बढ़ावा देना. लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना और शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना.
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑटो इम्यून दवाएं सस्ती होंगी. भारत ग्लोबल बायोफार्मा सेंटर बनेगा.
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी. वस्त्र उद्योग को भी रिफार्म किया जाएगा. वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि हमारा पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को तेज और सतत बनाए रखना है. हमारा दूसरा कर्तव्य अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताओं का निर्माण विकसित करना है. हमारा तीसरा कर्तव्य- सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास है.
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो. रोज़गार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है.”
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं.”
Union Budget 2026 LIVE updates: लोकसभा में वित्तमंत्री ने 9वीं बार बजट पेश किया. वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत के विजन पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों की कमाई बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. वित्तमंत्री ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुधार पहुंचाए गए हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया.
Union Budget 2026 LIVE updates: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय बजट 2026-2027 को मंजूरी दी. लाल ‘डिजिटल बही-खाता’ लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा पहुंच चुकी हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Budget 2026: संविधान में जिक्र नहीं, पहली बार रविवार को हो रहा पेश… जानिए बजट से जुड़े 10 चौंकाने वाले फैक्ट
Union Budget 2026 LIVE Updates: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू, नजरें रक्षा बजट पर
Railway Budget 2026 Live Updates: क्या वरिष्ठ नागरिकों को फिर से मिलने लगेगी टिकट पर छूट? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से क्या-क्या उम्मीदें
Railway Budget 2026 Updates: वंदे भारत स्लीपर, अमृत भारत और कवच…जानिये वित्त मंत्री के पिटारे में क्या-क्या होगा!
Budget 2026 Speech LIVE Streaming: वित्त मंत्री कितने बजे पेश करेंगी बजट? कहां देख सकेंगे लाइव भाषण
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.