By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट. दुष्मंता चमीरा ने कमाल गेंदबाजी तो की ही साथ ही गजब का कैच भी लपका. भारत के पांच विकेट गिरा.
शनाका ने झटका विकेट. संजू सैमसन ने छक्का लगाया था लेकिन अगली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट निकालकर ले गए. भारत के 4 विकेट गिरे.
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150 रन है. हसारंगा के ओवर में 11 रन आए. सैमसन काफी तेज बैटिंग करते हुए, एक छक्का भी लगाया.
हसारंगा की धुनाई, इस बार सैमसन ने दिखाया जलवा. गजब का छक्का लगाया. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120 रन है. तिलक वर्मा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने एक कमाल का छक्का लगाया है. ये खिलाड़ी कमाल है.
10 ओवर में भारत के 100 रन पूरे. तिलक वर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं. सैमसन को पिछले मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला. इस बार इस खिलाड़ी के पास पूरा मौका है.
अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा, 61 रन बनाकर आउट. असालंका की मामूली सी गेंद पर आउट हुए. खराब शॉट.
सूर्यकुमार यादव फिर फेल. कप्तान साहब 13 गेंदों में 12 ही रन बना पाए. हसारंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 75 रन
अभिषेक शर्मा ने 25 से कम गेंदों में छठा अर्धशतक लगाया है. उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की है. रोहित ने ये काम 159 मैचों में किया था और अभिषेक को सिर्फ 23 ही मैच लगे. अभिषेक शर्मा के एशिया कप में 300 रन भी पूरे हो गए हैं.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पावरप्ले में 71 रन ठोके. अभिषेक शर्मा का इसमें 52 रनों का योगदान.
अभिषेक शर्मा का एक और अर्धशतक. एशिया कप में अर्धशतकों की हैट्रिक लगा दी है. इस बार 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. 2 छक्के, 7 चौके जड़े.
दुष्मंता चमीरा के पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने 15 रन ठोके. एक छक्का और 2 चौके लगाए.
तीक्षणा के दूसरे ओवर में 8 रन बने. सूर्यकुमार यादव ने कवर ड्राइव लगाकर चौका लगाया. कप्तान का अच्छा शॉट. भारत पचास के करीब पहुंच गया है.
तीसरे ओवर में भारत ने 14 रन बटोरे. अभिषेक शर्मा ने दो शानदार चौके लगाए. ये खिलाड़ी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने के मूड में आ गया है.
महीश तीक्षणा के ओवर में 14 रन बने. अभिषेक शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया लेकिन वो शुभमन गिल का विकेट लेने में कामयाब रहे.
IND vs SL Live Cricket Score: शुभमन गिल आउट, सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. महीश तीक्षण ने झटका विकेट.
आज चलेगा गिल का बल्ला?: शुभमन गिल ने इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी नहीं खेली है. क्या आज वो दिन है?
दुबई की जिस पिच पर मैच हो रहा है वो बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी. 170 रन तक यहां बन सकते हैं और चेज़ करने वाली टीम भी इसे हासिल कर सकती है. पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद है.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरित असालंका, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानेंदु हसारंगा, जनित लियानागे, दुष्मंता चमीरा, महीश तीक्षणा, नुआन तुषारा.
भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं. बुमराह और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं.
श्रीलंका ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी.
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने दोषी करार दिया है. 14 अक्टूबर को हुए मुकाबले के बाद सूर्यकुमार ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है. उनकी 30 फीसदी मैच फीस काटी गई है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया, “गोदावरी स्टील में छत गिरने से कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. 6 शव बरामद हुए हैं और 6 घायलों को रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.”
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
एशिया कप 2025 में आज भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. टीम इंडिया पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. वहीं, श्रीलंका का ये आखिरी मुकाबला है. मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा और पहली गेंद 8 बजे फेंकी जाएगी.
India vs Sri Lanka Live Score, Asia Cup 2025, Todays Super Fours Match Updates in Hindi: एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का आखिरी मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और उसकी नजर लगातार छठी जीत पर है. वहीं, श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में वह जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करना चाहेगी.
टी-20 इंटरनेशनल में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 21 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, श्रीलंका की टीम 9 मुकाबले ही जीत सकी है. यानी भारत का पलड़ा श्रीलंका के ऊपर काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा है.
टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार है. भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा. अब वह श्रीलंका के खिलाफ जीत का छक्का लगाना चाहेगी.
Published On – Sep 26,2025 6:50 PM IST