Mohammed Siraj Team India Live
India vs West Indies Live Score 1st test- भारत बनाम वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने लंच ब्रेक तक 90 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए हैं। इनमें से 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को 1-1 सफलताएं मिली। कुलदीप यादव ने शे होप को बोल्ड कर भारत को सेशन की आखिरी सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज अभी तक 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। होप 26 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
WI 105/6
India vs West Indies Live Score- वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज की टीम ने 27वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया। हालांकि, विकेट 5 गिर गए हैं। भारतीय टीम ने इस पारी में पकड़ बनाई हुई है। मोहम्मद सिराज को दूसरे सेशन में गिल ने गेंदबाजी के लिए लगाया है।
India vs West Indies Live Score- दूसरे सेशन का खेल शुरू
India vs West Indies Live Score- अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। वेस्टइंडीज 90/5 है। भारत की नजरें उन्हें इस सेशन में ऑलआउट करने पर होगी।
India vs West Indies Live Score 1st test- कुलदीप यादव ने भी खोला खाता
India vs West Indies Live Score 1st test- कुलदीप यादव ने शे होप को क्लीन बोल्ड कर भारत को 5वां विकेट दिलाया, इसी के साथ लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है।
India vs West Indies Live Score – 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 73/4
अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज का स्कोर 20 ओवर के बाद 73/4 है। कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप क्रीज पर हैं। भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली है। तीन विकेट मोहम्मद सिराज और एक विकेट बुमराह निकाल चुके हैं।
India vs West Indies Live Score – वेस्टइंडीज 50 के पार
वेस्टइंडीज की टीम ने 13वें ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार किया, लेकिन चिंता का कारण ये है कि टीम ने चार विकेट खो दिए हैं। सिराज ने 3 विकेट अब तक हासिल किए हैं और एक विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला है। यहां से कैरेबियाई टीम एक साझेदारी बुनने की कोशिश करेगी।
India vs West Indies Live Score – सिराज को मिली एक और सफलता
मोहम्मद सिराज ने अपने छठे ओवर में तीसरी सफलता हासिल की। भारत को पारी का चौथा विकेट एलिक एथानेज के रूप में मिला, जो 24 गेंदों में 12 रन बनाकर सिराज की गेंद पर केएल राहुल के हाथों स्लिप में कैच आउट हो गए। वेस्टइंडीज की टीम अब मुश्किल में है।
India vs West Indies Live Score – सिराज ने किंग को किया बोल्ड
मोहम्मद सिराज ने खतरनाक नजर आ रहे ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। वे 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की ये इस पारी की दूसरी सफलता दी। अंदर आती गेंद को किंग ने छोड़ दिया था और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी।
India vs West Indies Live Score 1st test- सिराज-बुमराह का कहर
India vs West Indies Live Score 1st test- 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। बुमराह और सिराज लगातार वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से सवाल पूछ रहे हैं।
India vs West Indies Live Score 1st test- जसप्रीत बुमराह ने दिलाई दूसरी सफलता
India vs West Indies Live Score 1st test- जसप्रीत बुमराह ने कैंपबेल को आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। कैंपबेल कॉट बिहाइंड आउट हुए। हालांकि भारत को किस्मत का साथ भी मिला। गेंद कैंपबेल के बैट और पैड दोनों पर लगी थी, मगर अंपायर ने पाया कि दूसरी स्पाइक बैट की है तो उन्होंने फैसला भारत के हित में सुनाया।
India vs West Indies Live Score 1st test- सिराज ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका
India vs West Indies Live Score 1st test- चौथा ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने तेजनरायण चंद्रपॉल को अपने जाल में फंसाया और विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच पकड़ा। भारत को 12 के स्कोर पर पहली सफलता मिली।
India vs West Indies Live Score 1st test- कैम्पबेल ने लगाया पहला चौका
India vs West Indies Live Score 1st test- जसप्रीत बुमराह के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कैम्पबेल ने सामने की तरफ सीधे बल्ले से चौका लगाया। वेस्टइंडीज का स्कोर इसी के साथ 8 हो गया है।
India vs West Indies Live Score 1st test- मोहम्मद सिराज का मेडन ओवर
India vs West Indies Live Score 1st test- मोहम्मद सिराज ने मेडन ओवर से शुरुआत की है, उन्हें पिच से अच्छी खासी मदद मिली है। विकेट कीपर ध्रुव जुरेल को उन्होंने विकेट के दोनों तरफ टेस्ट किया है।
India vs West Indies Live Score 1st test- वेस्टइंडीज का खुला खाता
India vs West Indies Live Score 1st test- जसप्रीत बुमराह कैंपबेल को ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी लाइन और लेंथ अभी तक सही नहीं रही है जिस वजह से चौथी गेंद पर वेस्टइंडीज को लेग बाय के रूप में चौका मिला है। इसी के साथ वेस्टइंडीज का खाता भी खुला।
India vs West Indies Live Score 1st test- चंद्रपॉल-कैंपबेल की जोड़ी मैदान पर
India vs West Indies Live Score 1st test- वेस्टइंडीज की पारी का आगाज करने तेजनारिन चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
India vs West Indies Live Score- राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर
India vs West Indies Live Score- भारत और वेस्टइंडीज की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी है। भारतीय सरजमीं पर टेस्ट टीम की कप्तानी करना शुभमन गिल के लिए सौभाग्य का पल होगा।
India vs West Indies Live Score 1st test- वेस्टइंडीज से 2002 से नहीं हारा है भारत
India vs West Indies Live Score 1st test- मौजूदा समय में भारत की सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक वेस्टइंडीज के खिलाफ है। टीम इंडिया 2002 से वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में एक भी नहीं हारी है।
किसी विपक्षी के खिलाफ सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक (टेस्ट)
47 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (1930-75)
30 इंग्लैंड बनाम पाक (1961-82)
29 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1976-88)
25 भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002-23)*
24 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (1911-52)
24 वेस्टइंडीज बनाम भारत (1948-71)
India vs West Indies Live Score 1st test- वेस्टइंडीज ने चुनी बैटिंग
India vs West Indies Live Score 1st test- भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स
India vs West Indies Live Score 1st test- पिच रिपोर्ट
India vs West Indies Live Score 1st test- अहमदाबाद की पिच घास से भरी हुई दिखाई दे रही है, ऐसे में दो तेज गेंदबाजों का खेलना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले टेस्ट में दो ही स्पिनर हिस्सा लेंगे, ऐसे में कुलदीप यादव का पत्ता फिर से कटता हुआ दिखाई दे रहा है। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर दो स्पिनर होंगे।
India vs West Indies Live Score- भारत की प्लेइंग XI
India vs West Indies Live Score- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत, मोहम्मद सिराज
India vs West Indies Live Score- बदल गया है लाइव देखने का चैनल
India vs West Indies Live Score- एशिया कप का लुत्फ भारतीय फैंस ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर उठाया था, मगर इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा, वहां IND vs WI लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।
India vs West Indies Live Score- 9 बजे होगा टॉस
India vs West Indies Live Score- इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहला टेस्ट अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 9 बजे होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play