International Self-Care Day 2025:डॉक्टर के बिना भी ऐसे रखें अपनी सेहत का पूरा ध्यान, WHO ने बताया क्यों सेल्फ केयर जरूरी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
International Self-Care Day 2025: हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे मनाया जाता है। इस दिन को खासतौर पर इसलिए मनाया जाता है ताकि हर इंसान खुद की सेहत का ख्याल रख सकें और अपनी सेहत के प्रति स्वयं जागरुक रहे। आजकल जिस प्रकार की जीवनशैली लोगों द्वारा अपनाई जा रही है उसके मद्देनजर अब लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ जरूरी उपायों को अपनाना चाहिए। WHO ने इस बारे में लोगों को क्या राय दी है चलिए जानते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि स्व-देखभाल यानी कि सेल्फ-केयर न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि ये हमारी मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भरता भी कम करता है। स्व-देखभाल की मदद से लोगों को डायबिटीज, शुगर और बीपी जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर इन्हें हम कंट्रोल कर लेते हैं, वो भी बिना दवाओं के तो भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Rajiv Dixit Health Tips: 21 दिनों में पूरी होगी कैल्शियम की कमी, सूजन और गांठों में भी आराम देगा ये नुस्खा
रिप्रोडक्टिव हेल्थ एंड रिसर्च विभाग के डॉक्टर मंजुला नरसिम्हन बताती हैं कि सेल्फ केयर की मदद से हमारी हेल्थ की क्वालिटी इंप्रूव होती है। यह हमें क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दरअसल, क्रोनिक डिजीज का इलाज मुश्किल होता है और तकलीफ बहुत ज्यादा होती है, इसलिए हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाए स्वयं इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिना वजह सूजन और बॉडी पर नीले निशान? कहीं आपको तो नहीं ट्रंप वाली बीमारी
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News