IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! सात करोड़ का स्टार खिलाड़ी बैठ सकता है बाहर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
RCB Playing 11 for Match Against SRH: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को पहला मैच होने वाला है. RCB ने पिछला सीजन जीता है और अब वो जीत के साथ ही IPL 2026 की शुरुआत करना चाहेंगे. RCB का स्क्वाड काफी मजबूत है और इसी वजह से सभी की नजर टीम कॉम्बिनेशन पर है. अब ESPNCricinfo ने अपनी रिपोर्ट में RCB की प्लेइंग 11 का खुलासा कर दिया है. 7 करोड़ के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर शायद पहले मैच नहीं खेलेंगे. देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. आइए रिपोर्ट्स के अनुसार पहले मैच की प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी बल्लेबाजी ने पिछले साल धमाल मचाया था. इस साल भी ये दोनों ही ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. उनकी हिट जोड़ी SRH के खिलाफ भी बवाल मचा सकती है.
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और जैकब बेथेल मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. जैकब को टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन का फल मिलता हुआ नजर आ सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या का खेलना पक्का है. टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड में से कोई एक खेल सकता है. इन खिलाड़ियों ने पिछले साल फिनिशर के रूप में धमाल मचाया था और इस साल भी उनसे उम्मीद होगी. SRH के गेंदबाजी अटैक के सामने उन्हें अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा.
जोश हेजलवुड पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में जैकब डफी को मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. युवा तेज गेंदबाज मंगेश यादव इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार होगी: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड/रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, मंगेश यादव (इम्पैक्ट प्लेयर)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News