—विज्ञापन—
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रहा है. पिछले बार के सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. इस बार के लिए हुए मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने चुनिंदा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल करते हुए टीम को मजबूती देने का काम किया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि प्रीति जिंटा की ये पहला मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी तो वहीं टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी.
पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर से हर किसी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी.
पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को साल 2024 के सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 26.75 करोड़ में खरीदा था. उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन आखिरी मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उनके ऊपर बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी दम दिखाने की जिम्मेदारी होगी.
पंजाब किंग्स के लिए पिछले साल प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी ओपनिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम इस बार भी उसी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी. इसके बाद तीसरे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
पंजाब किंग्स की टीम में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी कमाल के हैं. प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन और बेन ड्वारविश को टीम में शामिल किया जा सकता है.
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in