Feedback
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय भारी दबाव में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और लगातार हार के चलते उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. छह मैचों के बाद टीम के खाते में सिर्फ एक अंक है, जो बारिश की वजह से मिला था.
अनुभवी बल्लेबाज रहाणे भले ही मैदान पर संयम बनाए हुए दिख रहे हों, लेकिन दबाव साफ नजर आ रहा है. गुजरात और KKR के बीच मैच भले आखिरी ओवर तक गया, लेकिन गिल की टीम को 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी.
रहाणे को मिला इमोशनल मोमेंट
IPL 2026 में रहाणे KKR के लिए बेहतर बल्लेबाजों में रहे हैं, लेकिन टीम की हार के चलते फैंस उनसे नाराज हैं. ऐसे में जब एक रिपोर्टर ने उनकी मेहनत की तारीफ की, तो रहाणे थोड़े भावुक नजर आए. अब आइए जानते हैं क्या है मामला…
यह भी पढ़ें: 25.20 करोड़ का ‘ऑलराउंडर’! ग्रीन ने क्यों नहीं की बॉलिंग? रहाणे बोले- जवाब ऑस्ट्रेलिया देगा
रिपोर्टर: सबसे पहले आपकी मेहनत के लिए बधाई.
रहाणे: बहुत-बहुत धन्यवाद. किसी ने मेरी मेहनत की सराहना की, यह मेरे लिए खास है.
“कठिन दिनों को अपनाना होगा”
इस बातचीत के बाद रहाणे ने कहा कि टीम को मुश्किल समय को स्वीकार करना होगा और जल्द वापसी की कोशिश करनी होगी. पांच हार के बाद KKR के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. अब टीम को अगले 8 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे.
रहाणे ने कहा, टीम और खिलाड़ी दोनों के तौर पर इन मुश्किल दिनों को अपनाना जरूरी है. हर दिन नया होता है, हमें एक-दूसरे का साथ देना है, अपनी क्षमता के अनुसार खेलना है और टीम की सफलता का आनंद लेना है.
गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी कमजोरी
KKR की इस खराब फॉर्म की सबसे बड़ी वजह गेंदबाजी रही है. टीम का पेस अटैक IPL 2026 में सबसे महंगा साबित हुआ है, जिसका इकॉनमी रेट 11 रन प्रति ओवर से ज्यादा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू