कृपया धैर्य रखें।
भारत का तेल टैंकर 'देश गरिमा' तनावपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद यह 10वां भारतीय जहाज है जिसन …और पढ़ें
होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज (फोटो-रॉयटर्स)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का एक और टैंकर ‘देश गरिमा’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकल गया है। अमेरिका और ईरान के बीच इस जलमार्ग पर तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान ने इस जलमार्ग से अमेरिका के जहाजों के निकलने पर पाबंदी लगाई हुई है।
होर्मुज से आज शनिवार को भारतीय कच्चे तेल का टैंकर गुजरा है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज पार करने वाला यह 10वां भारतीय जहाज है और युद्धविराम के बाद दूसरा भारतीय जहाज।
एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को करीब आठ तेल और गैस टैंकरों ने होर्मुज पार किया, जिनमें एक भारतीय जहाज भी शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत का ये तेल टैंकर कतर के रास लफान बंदरगाह से निकला है और होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद अब ओमान की खाड़ी में है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के ने कहा था कि होर्मुज यातायात के लिए खुला है, लेकिन विदेश मंत्री के इस बयान के कुछ ही समय बाद ईरान की तरफ से बताया गया कि इस मार्ग को बंद कर दिया है।
ईरान के ‘खातम अल-अंबिया’ केंद्रीय मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मार्ग से होने वाले आवागमन को एक बार फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण में ले लिया गया है। प्रवक्ता ने इसके पीछे अमेरिका द्वारा बार-बार किए जा रहे उल्लंघनों और नाकाबंदी की आड़ में की जा रही समुद्री डकैती का हवाला दिया।
मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बाद से ही इस जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनियाभर में होने वाले तेल परिवहन का करीब 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है। होर्मुज में इस रुकावट के कारण शिपिंग कंपनियों के लिए जोखिम बढ़ गए हैं, जिससे तेल की कीमतों में वृद्धि और जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें- क्या फिर बंद होगा होर्मुज स्ट्रेट? अमेरिकी नाकाबंदी की वजह से वापस लौटे 21 जहाज, ईरान ने दी वॉर्निंग
यह भी पढ़ें- ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, अमेरिका पर लगाया समझौते के उल्लंघन का आरोप