IPL 2027 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखते हार्दिक पांड्या, MI की डिमांड के कारण कैंसिल हुई डील, मांगे थे दो स्टार खिलाड़ी – Hardik Pandya Supposed to Trade Rajasthan Royals But Mumbai Indians Deman – News24 Hindi

Written By Ujjaval Palanpure
Edited by: Ujjaval Palanpure
हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते थे (Image: ANI)
Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए. इसे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड कहा जा सकता है. बदले में अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए. हार्दिक पांड्या के ट्रेड की अफवाहें लंबे समय से चल रही थीं और कई अलग-अलग टीमों ने MI को दिग्गज ऑलराउंडर के ट्रेड के लिए ऑफर दिया था. पंजाब किंग्स से पहले हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए राजस्थान रॉयल्स आगे थी. हालांकि, MI की बदले में भारी डिमांड के कारण डील कैंसिल हो गई.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने की प्रबल दावेदार थी. RR के मालिक और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा इस डील को आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरु भी गए थे. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने बदले में यशस्वी जायसवाल के साथ स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मांग की. MI ने साफ कर दिया था कि यह ट्रेड तभी संभव होगा, जब RR उन्हें डील में आर्चर भी देंगे. राजस्थान रॉयल्स ने इनकार कर दिया, जिस वजह से यह ट्रेड नहीं हो पाया.
यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं. यशस्वी हर सीजन RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक होते हैं, वहीं जोफ्रा आर्चर उनके प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. ये दोनों ही प्लेइंग 11 को संतुलन प्रदान करते हैं और राजस्थान रॉयल्स उन्हें ट्रेड करके अपनी स्थिरता भंग नहीं करना चाहती है. इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस की मांग ठुकरा दी.
ये भी पढ़ें:- 32 साल की उम्र में CSK के पूर्व खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, IPL 2027 ऑक्शन से पहले लिया बड़ा फैसला
राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा था. इसके बाद रियान पराग की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. राजस्थान रॉयल्स ने हार्दिक पांड्या को मुख्य रूप से कप्तान के रूप में अपने साथ शामिल करने के लिए ही ट्रेड पर बातचीत की होगी. RR को एक भारतीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर की जरूरत थी. ऐसे में हार्दिक पांड्या का ट्रेड उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता था.
हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 का IPL जीता था. हार्दिक लीडर के रूप में राजस्थान रॉयल्स को स्थिरता प्रदान कर सकते थे. हालांकि, यह चीज संभव नहीं हो पाई. हार्दिक अब IPL 2027 सीजन में पंजाब किंग्स के साथ अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड में लोकल मैच खेलने उतरे ऋषभ पंत, नए नाम के साथ जड़ा तूफानी अर्धशतक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News