Jamshedpur News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य विषय सत्य निष्ठा से समृद्धि है। कार्यक्रम के दौरान सत्य निष्ठा की शपथ और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को स्मरण किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. एमके सिन्हा ने की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने निवारक सतर्कता, भ्रष्टाचार-मुक्त समाज और डिजिटल पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया। संस्थान ने इस अवसर पर लंबित शिकायतों व आरटीआई मामलों के सौ प्रतिशत निपटारे, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन में शत-प्रतिशत ई-भुगतान और ई-टेंडरिंग जैसी अपनी प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।
आयोजन का उद्देश्य संस्थान की कार्यप्रणाली में ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक आचरण की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play