Jamshedpur News: जनसंघ काल से भाजपा को मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए। उनके निधन से पूरे शहर में शोक का माहौल रहा। अंतिम संस्कार से पहले चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर बाबा अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
आवास पर भी उमड़े शुभचिंतक
भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, भालूबासा इंद्रानगर स्थित आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी। आशीष किशोर संघ परिसर में शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
हजारों कार्यकर्ताओं ने किया नमन
जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, राजेश शुक्ला, अमरप्रीत सिंह काले, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, गुरदेव सिंह राजा, मीरा मुंडा, समाजसेवी राजकुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, राजन सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों और हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके संगठनात्मक योगदान और समर्पण को याद करते हुए नम आंखों से विदाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play