Jamshedpur News: कदमा में दिखेगा रामेश्वरम मंदिर का भव्य स्वरूप – Hindustan

Jamshedpur News: कदमा में इस वर्ष श्रद्धालुओं को तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर की भव्य झलक देखने को मिलेगी। पूजा कमेटी की ओर से रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर करीब 60 फीट ऊंचे पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने में बंगाल के कारीगर दिन-रात जुटे हैं। निर्माण के साथ सजावट और अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा कमेटी के अनुसार, पंडाल में रामेश्वरम मंदिर की वास्तुकला और भव्यता को उकेरने का प्रयास किया जा रहा है। इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही मंदिर परिसर जैसा धार्मिक माहौल महसूस हो। पंडाल की ऊंचाई और बारीक कारीगरी इस बार आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी。

मां दुर्गा की प्रतिमा को भी विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। रायरंगपुर के अनमोल पोद्दार की देखरेख में प्रतिमा निर्माण का काम चल रहा है। प्रतिमा में मौर्य कला शैली की झलक देखने को मिलेगी। प्रतिमा की सजावट और शिल्प में पारंपरिक कला के साथ आकर्षक डिजाइन का समावेश किया जा रहा है।

पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन 15 अक्तूबर को होगा। उद्घाटन के अवसर पर ओडिशा की टीम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इसमें पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूजा कमेटी के प्रेस प्रवक्ता सुकांत कुमार दास और वीरेन मोहंती ने बताया कि पंडाल निर्माण और पूजा की तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News