Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच में चतरा कनेक्शन सामने आया है। चतरा पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो को लूटकांड में शामिल आरोपियों के संपर्क में रहने के आधार पर संदिग्ध माना जा रहा है, जबकि दो अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।
चारों चतरा सदर थाना क्षेत्र के समीप लगे डिजनीलैंड मेले में काम करते हैं। कुछ दिन पहले यही मेला जमशेदपुर में भी लगा था। पुलिस को इनके जमशेदपुर में लूटकांड के आरोपियों से संपर्क और एक ही लॉज में ठहरने की जानकारी मिली है। इस जानकारी के बाद चतरा पुलिस ने देर रात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर संदिग्धों को आगे की जांच के लिए जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती का रहने वाला है, जबकि दूसरा घाटशिला का रहने वाला है। वह एक कुरियर कंपनी में काम करता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुरियर कंपनी में काम करने के दौरान उसने रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
गौरतलब है कि गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती की थी। मूसलाधार बारिश के दौरान रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और एक घंटे के अंदर आयरन चेस्ट व सेफ में रखे करीब 23 किलोग्राम सोने के 600 पैकेट और 43 लाख रुपये लूट लिए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play