Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं के चयन को लेकर गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक हुई। जिले के सभी 11 प्रखंडों में दो अक्तूबर को आयोजित ग्राम सभाओं के माध्यम से 5000 से अधिक योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा कर प्राथमिकताएं तय करने और सामुदायिक हित की योजनाओं को मंजूरी देने पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 1506 गांव खनन से प्रत्यक्ष और 200 से अधिक गांव अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं।
डीएमएफटी के तहत प्रतिवर्ष लगभग 12 से 13 करोड़ रुपये मिलते हैं। प्रभावित गांवों की संख्या को देखते हुए उपलब्ध राशि सीमित है। इसलिए योजनाओं का चयन वास्तविक जरूरत और व्यापक जनहित के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी की राशि का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के बजाय सामुदायिक विकास में होना चाहिए। विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे, आंगनबाड़ी केंद्र और सड़कों का निर्माण प्राथमिकता में शामिल किए जाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने जनप्रतिनिधियों और मुखियाओं से पंचायतों की जरूरतों के अनुरूप प्रस्ताव देने की अपील की। बैठक में सांसद-विधायकों के प्रतिनिधि, जिला खनन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी और विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play