Jamui News: जमुई में इन दिनों एक प्रेमी जोड़े की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, बीते 5 महीने में एक ही प्रेमी जोड़े की 2 बार शादी हुई है. विस्तार से जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
Jamui News: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के सबलबीघा गांव से फरार एक प्रेमी जोड़े का अनोखा मामला सामने आया है. प्रेमी युगल ने समाज और परिजनों की नाराज़गी के बावजूद एक-दूसरे से लगातार दूसरी बार शादी रचाई है. मंदिर में हुई इस शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, सबलबीघा निवासी लाल बहादुर चौधरी के पुत्र सोनू कुमार और पिंकी कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
यह भी पढ़ें: हड़ताल के दौरान काम करने की सजा, प्रदर्शनकारियों ने लिपिक को पहनाई जूतों की माला
बता दें कि करीब पांच महीने पहले दोनों ने घर से भागकर पहली बार शादी कर ली थी, लेकिन उस दौरान परिजनों ने पकड़कर उन्हें घर वापस लाया और पंचायत में मामला सुलझाया गया. पंचायत के फैसले के अनुसार प्रेमिका के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और दोनों को अलग-अलग रहने का फरमान सुना दिया, लेकिन प्रेमी जोड़े का रिश्ता इतना गहरा था कि वे समाज के फैसले के आगे झुक नहीं सके. पांच माह बाद दोनों फिर से फरार होकर एक मंदिर में पहुंचे और विवाह के सात फेरे लिए.
वायरल वीडियो की खास बात यह है कि इसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करने की सहमति बार-बार पूछता है. प्रेमिका द्वारा सहमति देने के बाद ही दोनों ने शादी की रस्में पूरी की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से कह रहे हैं कि शादी अपने मन से कर रही हो, किसी का कोई दबाव तो नहीं है.
इनपुट- अभिषेक निरला
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.