JK News: कश्मीर में आतंकवाद को कब्र में पहुंचाने की तैयारी, पुलिस महकमे ने बना लिया फुल प्रूफ प्लान, नहीं ब… – Zee News

Jammu Kashmir Terror News: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को कब्र में पहुंचाने के लिए पुलिस ने रणनीति बना ली है. ऐसा प्लान बनाया गया है कि अब प्रदेश में एक भी सक्रिय आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा.
Trending Photos
Police strategy to end terrorism in Jammu Kashmir: कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी.के. बिरदी ने श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक अहम सुरक्षा समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सभी रेंज डीआईजी, जिला एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक का मकसद घाटी की सुरक्षा स्थिति का आकलन करना और नई चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाना था. बैठक में आईजीपी बिरदी ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का सबसे बड़ा लक्ष्य ‘शून्य आतंकवादी भर्ती’ हासिल करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेहतर खुफिया जानकारी जुटाकर और लोगों से सीधा जुड़कर आतंकवादी भर्ती नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जाए.

‘किए जाएं खुफिया और सुरक्षा उपाय’

उन्होंने ज़ोर दिया कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जाए और आतंकवादी सहयोगियों की संपत्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. संवेदनशील इलाकों में रात की गश्त बढ़ाई जाए, ज़िला स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत हो और समय-समय पर ‘क्षेत्र प्रभुत्व’ अभ्यास किए जाएं ताकि घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों पर रोक लग सके.

Add Zee News as a Preferred Source

नशे के कारोबार पर सख्ती
बैठक में नशे की तस्करी (ड्रग्स ट्रैफिकिंग) पर भी गहरी चिंता जताई गई. आईजीपी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, अपराधियों की निगरानी बढ़ाई जाए और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि जांच इतनी मज़बूत हो कि नशे से जुड़े मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ सके.
JK News: जम्मू-कश्मीर में फिर खुले 12 पर्यटक स्थल, पहलगाम हमले के बाद से पड़े थे बंद; खिल उठे कारोबारियों के चेहरे
ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की निगरानी
आईजीपी बिरदी ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर फैलाई जा रही गलत जानकारी, अफवाह और कट्टरपंथी सामग्री पर सख्ती से नज़र रखने के आदेश दिए. उनका कहना था कि किसी भी तरह की दुष्प्रचार मुहिम को तुरंत रोकना ज़रूरी है.
अधिकारियों की सराहना
बैठक में आईजीपी ने जिला पुलिस प्रमुखों की प्रशंसा की, जो अपराध रोकथाम और शांति बनाए रखने में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस बलों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित की जा सकती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों और नशे का कारोबार करने वालों के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ बरती जाएगी. पुलिस का मकसद न केवल आतंकवादी घटनाओं को रोकना है, बल्कि लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देना भी है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News