Kal Ka Mausam 2 June: दिल्ली-यूपी, बिहार में गरजेंगे बादल, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बारिश, देखें अपने राज् – India.Com

दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम फिर से करवट ले सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है. इसके चलते यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं मंगलवार (2 जून, 2026) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

वहीं यूपी के सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान आने की संभावना है. लखनऊ का तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है.

बिहार में पटना, गया, भागलपुर, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पटना में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में मंगलवार को 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आ सकता है. पश्चिम बंगाल के मालदा, जलपाईगुड़ी, हुगली और बीरभूम में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

मध्य प्रदेश के विदिशा, जबलपुर, उज्जैन और बालाघाट में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर और अलवर में धूलभरी आंधी चल सकती है और विजिबिलिटी कम होने की संभावना है.
वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. असम के गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और नागांव में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
पहाड़ी राज्यों की बात करें, तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन मौसम काफी खराब रह सकता है. उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में 2 से 5 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मनाली में भी तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मनाली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, राजौरी, अनंतनाग और उधमपुर में 3 से 4 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम अपडेट देखकर ही सफर करने की अपील की है.
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी. क्योंकि यूपी के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश तक देखने को मिलेगा. वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार केरल पहुंचने में 2 से 3 दिन लेट हो गया है. अब इसके 3 या 4 जून तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News