Kal ka Mausam, 28 November : दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट – weather update today heavy rain dense fog imd forecast 28 november 2026 delhi-ncr tamilnadu odisha up hary – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
देश के कई राज्यों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया है. (Image Source/AI)
नई दिल्ली, न्यूज 24 डिजिटल: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भी 27 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में 27 से 28 नवंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 27 और 28 नवंबर को कई जगह बारिश हो सकती है.
IMD के मुताबिक, करीब 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात बनने की संभावना है. इसके असर से 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. 29 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.
बारिश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोहरे का असर भी बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने 27 नवंबर को असम और मेघालय में घने कोहरे की संभावना जताई है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 नवंबर को कोहरा छा सकता है. वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 29 नवंबर तक घने कोहरे की आशंका है. हिमाचल प्रदेश में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक कोहरा परेशान कर सकता है. IMD ने मछुआरों को 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक अंडमान सागर में समुद्र में न जाने की सलाह दी है. वहीं, 27 नवंबर को केरल और लक्षद्वीप के आसपास अरब सागर के क्षेत्रों में भी मछुआरों को सतर्क रहने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Update: दिल्ली में अगले 6 दिन फिर AQI बढ़ने के संकेत, IMD का अलर्ट जारी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News