Kanpur News: वायरल वीडियो… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पर बरसीं लाठियां – Hindustan

Kanpur News: कानपुर देहात। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीन मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो में घर के बुजुर्ग, महिला से लेकर बच्चे तक प्रेमी-प्रेमिका को लाठी-डंडे, चप्पल और थप्पड़ों से पीटते नजर आ रहे हैं। महिला के घरवालों का जब इतने से मन नहीं भरा तो प्रेमी के पैर रस्सी से बांधकर उसे मारा। प्रेमी के 30 से ज्यादा लाठियां और इससे भी अधिक थप्पड़ और चप्पलें बरसाई गईं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान ले पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव का बताया जा रहा है। गांव के एक युवक से एक युवती ने प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद महिला के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले दूसरे युवक से हो गए। दो दिन पहले उसके परिजन खेतों पर काम करने गए थे। घर में अकेली मौजूद शादीशुदा युवती ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया। प्रेमी के घर के अंदर जाते ही मोहल्ले के युवकों ने बाहर से दरवाजा बंद कर महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। इस पर घर पहुंचे परिजनों ने दोनों की लात घूसों व डंडों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक के पैर बांधकर उस पर लाठियां बरसाई गईं, जबकि प्रेमिका पर भी लाठियां बरसाने के साथ महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। इसका किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना खिरवा गांव में होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News