Lakhimpur Khiri News: बरवर। कस्बे के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को हिंदी मीडियम के अंक पत्र के साथ स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने पर हड़कंप मच गया। छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला विजय नगर निवासी छात्रा के पिता रजनीश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री का कॉन्वेंट स्कूल में दाखिला कराया था, जहां वह भारी भरकम फीस भी अदा करते रहे। वर्तमान में उनकी पुत्री कक्षा आठी की छात्रा है, जिसे वह बाहर पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं, जिसको लेकर उन्होंने संस्थान में अंक पत्र और स्थानांतरण पत्र देने के लिए आवेदन किया था।
आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें पड़ोस के सरस्वती शिशु मंदिर हिंदी मीडियम से जारी अंक पत्र व स्थानांतरण प्रमाण पत्र थमा दिया। हिंदी मीडियम का अंक पत्र देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, पुत्री को वह इंग्लिश मीडियम में पढ़ा रहे थे, लेकिन वह सिर्फ धोखा निकला।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play