Entertainment News LIVE Updates: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद चर्चा में आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ में बीते हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला और नए वीक की शुरुआत में ही दो कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई हो गई। इसमें से एक शहनाज गिल के भाई शहबाज और दूसरे अभिषेक बजाज थे। वहीं, तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इन चार दिनों में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित संग सगाई कर ली है। रविवार को रचित ने एक निजी इवेंट में एक्ट्रेस को प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दिया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को लेकर भी खबर आ रही है कि वह माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। मनोरंजन और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी खबर यहां पढ़ें।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर रोहित पुरोहित यानी ‘अरमान पोद्दार’ पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में 24 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग सगाई कर ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
‘पीछे तो देखो’ बोल कर फेमस हुए पाकिस्तान के फेमस सोशल मीडिया स्टार अहमद शाह के भाई उमर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी है। बताया जा रहा है कि उमर की डेथ कार्डिएक अरेस्ट आने की वजह से हुई है।
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और इन चार दिनों में इस फिल्म ने 50.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने मंडे को सिर्फ 6 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बीते दिन ‘बिग बॉस 19’ के एपिसोड में देखने को मिला कि अभिषेक और शहबाज आपस में भिड़ जाते हैं। दरअसल, अभिषेक एक्ट्रेस कुनिका के हलवा बनाने का मजाक उड़ाते हैं जिसपर शहबाज बुरी तरह से भड़क जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों हाथपाई करने आ जाते हैं।