LIVE क्रिकेट मैच में ट्रैक्टर लेकर घुसा युवक, पिच को रौंदकर किया तहस-नहस, देखें वायरल वीडियो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Chaos in Local Cricket Match: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला. एक व्यक्ति लाइव मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर ट्रैक्टर लेकर आ गया और उसने पिच को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इसके बाद काफी अफरातफरी मच गई और मैच को तुरंत ही रोकना पड़ा. पिच और मैच बर्बाद करने के बाद ट्रैक्टर के साथ युवक मैदान से बाहर चला गया. इस लाइव मैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान चौंकाने वाला हादसा हुआ. इस टेनिस क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है. अचानक मैच के दौरान एक युवक अपना ट्रैक्टर लेकर आया और स्टम्प्स पर चढ़ा दिया. इसके बाद उस व्यक्ति ने पिच पर ट्रैक्टर घुमाया, जिससे पिच पूरी तरह तहस-नहस हो गई. मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, जिसे देखकर सभी दर्शक पूरी तरह हैरान रह गए. अब इसी मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Tractor Driver plows the cricket pitch mid-final in Jalgaon after the driver wasn’t invited to the tournament 😭 pic.twitter.com/LLS61mkRWJ
ये भी पढ़ें:- RCB के स्टार गेंदबाज की 3 साल बाद टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाई मांग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें, तो जलगांव जिले के एक प्रमुख व्यक्ति को जलगांव रूरल MLA कप का फाइनल देखने के लिए नहीं बुलाया गया. इसी बात से नाराज होकर उसके एक समर्थक ने मैच के दौरान तोड़फोड़ मचाई और पिच पूरी तरह से खराब कर दी. आपको बता दें कि अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है लेकिन घटना से स्थानीय निवासी नाराज दिखाई दिए.
ट्रैक्टर ने पिच पूरी तरह बर्बाद कर दी थी और इस पर मैच खेलना संभव ही नहीं था. इस वजह से आयोजकों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया. अमूमन लोकल टूर्नामेंट्स का आयोजन लोगों को खेल से जोड़ने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है. हालांकि, राजनीति के दखल से कई बार खेल पर इसका असर पड़ता है और महाराष्ट्र के जलगांव में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला.
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी? ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान! आया चौंकाने वाला अपडेट

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News