OPPO का नया 5G फोन Find X9s लॉन्च! 7025mAh बैटरी, 12GB RAM और Dimensity 9500s के साथ हुई ग्लोबल एंट्री – 91mobiles.com

OPPO ने कल अपनी होम मार्केट चीन में Find X9s Pro और Find X9 Ultra लॉन्च किए हैं। इन दोनों मोबाइल्स के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मंच पर OPPO Find X9s भी पेश कर दिया है। यह ओपो मोबाइल मलेशिया में लॉन्च किया गया है जो MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आया है। इस चिपसेट पर काम करने वाला यह दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले सिर्फ POCO X8 Pro Max की डाइमेंसिटी 9500एस पर लॉन्च हुआ था जो इंडिया में 42,999 रुपये में बिक रहा है।
प्रोसेसिंग पावर की ही बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500एस पर लॉन्च हुए OPPO Find X9s 5G में ग्राहकों को 2.4गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड प्राप्त होगी। बताते चलें कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस स्मार्टफोन में Immortalis G925 जीपीयू दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16.0 पर आया है।

OPPO Find X9s 5G फोन 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 460PPI और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
ओपो फाइंड एक्स9एस को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है और तीनों ही कैमरा सेंसर 50-मेगापिक्सल के हैं। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर व FOV 120° वाले 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। Find X9s में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसमें भी 90डिग्री एफओवी मिल जाती है।

पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस 5जी फोन को 7025एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 36 घंटे से भी ज्यादा देर तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
ओपो फाइंड एक्स9एस को Aerospace-grade Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है जो फोन को मजबूती देता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन के साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगाई गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1 और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

OPPO Find X9s मलेशिया में 12GB RAM + 512GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 3,599 रिंगिट है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 84,990 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि फाइंड एक्स9एस मई में इंडिया में लॉन्च होगा और यहां इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। फिलहाल इसे मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है जो Lavender Sky, Sunset Orange और Midnight Grey कलर में बिकेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News