LIVE: देवभूमि में PM मोदी, गंगोत्री के मुखबा में करेंगे गंगा पूजन, हर्षिल में विशाल जनसभा – Aaj Tak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज गंगोत्री के मुखबा में गंगा पूजन करेंगे. वह हर्षिल में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी  अपने दौरे के लिए उत्तराखंड के देहरादून में स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां से वह मुखबा उत्तरकाशी के लिए भारतीय वायुसेना के MI17 विमान से उड़ान भरेंगे.
प्रधानमंत्री आज गंगोत्री नेशनल पार्क में दो ट्रेक रूट जादूंग जनकताल ट्रेक और नीलापानी ट्रेक का भी उद्घाटन करेंगे. ये ट्रेक 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान बंद कर दिए गए थे. इस ट्रेक पर आईटीबीपी और एनआईएम साथ मिलकर ट्रेक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
पीएम के दौरे को लेकर हुई थी चर्चा
पीएम मोदी के दौरे से को लेकर हाल ही में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल दौरे को लेकर चर्चा हुई थी. मीटिंग में इस बात को लेकर भी चर्चा की गई थी कि पीएम मुखबा में पूजा करने के बाद हर्षिल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News