—विज्ञापन—
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 30 जून दिन सोमवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 58 पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी मिजोरम में 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उत्तर प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर जा रही हैं। देश के विदेश मंत्री जयशंकर भी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आज से 3 दिन के अमेरिकी टूर पर जाएंगे। दूसरी ओर, करीब 5 साल बाद आज से कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू होने जा रही है। महाराष्ट्र में आज से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जो 18 जुलाई तक चलेगा, लेकिन सेशन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 58 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी पदाधिकारियों को AICC पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूची में अंबा प्रसाद, विंग कमांडर अनुमा आचार्य, अमरजीत भगत, अजीत भारतीय, अली मेहंदी, आरिफ मसूद, अरुण विद्यार्थी, अशोक चांदना, भुवनेश्वर बघेल, दीन बंधु बोईपई, दीपक मिश्रा, देवेंद्र निषाद, देवेंद्र सिंह राजपूत, धीरेश कश्यप, ग्रवित सिंघवी, हरीश पवार, हेमंत ओगले, इफ्तिखार अहमद, जयकरण वर्मा, जयेंद्र रमोला, कैलाश चौहान और कमलेश ओझा के नाम शामिल हैं।
Congress President Mallikarjun Kharge has approved the proposal for the appointment of Party functionaries as AICC Observers for the ensuing assembly elections in Bihar. pic.twitter.com/xQyGT6Lz2Y
— ANI (@ANI) June 29, 2025
Congress President Mallikarjun Kharge has approved the proposal for the appointment of Party functionaries as AICC Observers for the ensuing assembly elections in Bihar. pic.twitter.com/xQyGT6Lz2Y
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in