Mahakumbh 2025: महाकुंभ के बीच अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर कहां किया गंगा स्नान? तस्वीर आई सामने – UPTak

यूपी तक


ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
MahaKumbh Shahi Snan LIVE : प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत के बाद आज, 14 जनवरी, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पहला अमृत स्नान हो रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मेला प्रशासन ने परंपरागत शेड्यूल और अखाड़ों के स्नान क्रम का पालन करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल, जिसे ‘त्रिवेणी संगम’ कहा जाता है, पर होता है. यह स्थान हिंदू धर्म में गहरी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता रखता है. संगम में स्नान को पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना गया है.
महाकुंभ में शाही स्नान की शुरुआत नागा साधुओं से होती है. नागा साधुओं को संगम में स्नान का पहला अधिकार दिया जाता है, और यह परंपरा सदियों पुरानी है. इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि नागा साधु सनातन धर्म के रक्षक हैं और उनका स्नान कुंभ मेले की पवित्रता और महत्ता को बढ़ाता है.
गृहस्थ जीवन जीने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में स्नान के कुछ विशेष नियम हैं. परंपरा के अनुसार, गृहस्थ लोग नागा साधुओं के स्नान के बाद ही संगम में डुबकी लगाते हैं. साथ ही, स्नान को पूर्ण और पवित्र तभी माना जाता है जब श्रद्धालु संगम में कम से कम पांच बार डुबकी लगाएं.
मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं. यह दिन आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. महाकुंभ 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और मकर संक्रांति पर महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के LIVE अपडेट्स जानने के लिए बने रहें यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
महाकुंभ के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 13 अखाड़ों के साधु संतों ने बारी-बारी अमृत स्नान किया. मेला प्रशासन के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक 2.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई. अखाड़ों के अमृत स्नान में सबसे पहले सन्यासी अखाड़ों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के साधु संतों ने ‘हर हर महादेव’ के घोष के साथ संगम पर अमृत स्नान किया. इस बीच मंगलवार रात समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर अपने गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट की है. एक्स हैंडल पर अखिलेश यादव ने लिखा, ‘मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद.’
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद। pic.twitter.com/Rx1ZRHsH7m
 
प्रयागराज से ताजा खबर यह सामने आई है कि मकर संक्रांति पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर ढाई करोड़ हो गई है. बता दें कि यह आंकड़ा दोपहर तीन बजे तक का है. 
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (शहरी विकास) अमृत अभिजात ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि मंगलवार को महाकुंभ के पहले ‘अमृत स्नान’ के दौरान अब तक लगभग 2 करोड़ भक्तों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है. उन्होंने आगे बताया, “अब तक लगभग 2 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. शाम तक 2.50 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके होंगे.” उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने है कि पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है.
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, “आज हम लोग संगम तीर्थ पर हैं। महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है और हमें बहुत खुशी है कि हम इस स्नान के भागीदार बन रहे हैं। मकर संक्रांति की सभी को बहुत शुभकामनाएं…”
#WATCH | #MahaKumbh2025 प्रयागराज: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, “आज हम लोग संगम तीर्थ पर हैं। महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है और हमें बहुत खुशी है कि हम इस स्नान के भागीदार बन रहे हैं। मकर संक्रांति की सभी को बहुत शुभकामनाएं…” pic.twitter.com/PmrueNH2xO
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में भारी भीड़ जुट रही है. 10 बजे तक संगम में स्नान करने वालों की संख्या 1.38 करोड़ पार कर गई है. बता दें कि महाकुंभ के सभी घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. माना जा रहा है कि आज शाम तक स्नान करने वालों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है.
 
#MahaKumbhMela2025 | प्रयागराज: आज सुबह 8:30 बजे तक 1 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया।

(सोर्स: सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) pic.twitter.com/vaNXIeOYgN
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, आज 2025  महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों को साधु-सन्यासी भी स्नान कर रहे हैं. आज ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का आना शुरू हो चुका है. अन्य घाटों पर जो स्नान चल रहा है सुबह 7 बजे तक वहां 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था, ऐसे में अब तक लगभग 1 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, आज घाटों पर अत्यंत भीड़ है. हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं. हमारे सभी कंट्रोल रूम के द्वारा लगातार अनुसरण किया जा रहा है. सभी लोग रेड अलर्ट पर हैं. हम लोगों का प्रयास है कि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: महाकुंभ में रशिया की नरितया भी पहुंची हैं. उन्होंने कहा, मैं रशिया से यहां आई हूं. मैं मथुरा-वृंदावन भी रही हूं. मैं यहां आकर काफी खुश हूं. उन्होंने आगे कहा, महाकुंभ का हिस्सा बनने काफी सौभाग्यशाली बात है. ये बहुत खास है.
#WATCH | Prayagraj, UP: #MahaKumbhMela2025🕉️| Nritya Tarangini, a devotee says, “Basically I am from Russia but I live in Vrindavan… I am very excited because this is a rare opportunity to take part in this Kumbh Mela because it is very special… We want to share the knowledge… pic.twitter.com/WhlfBFoBmg
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates:  साउथ अमेरिका के पेरु से आने वाली विदेशी महिला भी महाकुंभ में पहुंची हैं. उन्होंने कहा, यहां आकर मैं बहुत खुश हूं. हम यहां सनातन धर्म की जानकारी देने और उसे बांटने आए हैं. ये हमारे गुरु ने हमें सिखाया है. हम विश्व में शांति और खुशी चाहते हैं और इसके लिए मदद भी करेंगे.
#WATCH | Prayagraj, UP: #MahaKumbhMela2025🕉️| Madhavidasi, a devotee says, “I am from Peru, South America… I feel very fortunate to be part of the Mahakumbh Mela… We came here with the knowledge of Sanatana Dharma and we want to share that knowledge. This is the path our Guru… pic.twitter.com/gT4PZbESEO
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: महा कुंभ में विदेशी लोग भी भारी संख्या में आ रहे हैं. जर्मन से जर्मन नागरिक थॉमस भी महाकुंभ में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, मैं महाकुंभ मेले में भाग लेने आया हूं. अभी मैंने डुबकी नहीं लगाई है पर डुबकी लगाऊंगा. उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि पानी ठंडा होगा लेकिन मैं कर लूंगा. मेले का आयोजन बहुत अच्छे से किया गया है और मेला बहुत बड़ा है. उन्होंने आगे कहा, मैं यहां आध्यात्मिक शक्ति को महसूस करने और भारतीय लोगों से मिलने आया हूं.
#WATCH प्रयागराज: महा कुंभ में शामिल होने आए जर्मन नागरिक थॉमस ने बताया, “मैं महाकुंभ मेले में भाग लेने आया हूं। अभी मैंने डुबकी नहीं लगाई है पर डुबकी लगाऊंगा। मुझे लगता है कि पानी ठंडा होगा लेकिन मैं कर लूंगा। मेले का आयोजन बहुत अच्छे से किया गया है और मेला बहुत बड़ा है। मैं… pic.twitter.com/V7ih0fOve3
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: मकर संक्रांति पर महाकुंभ के पहले अमृत स्नान करने नागा साधु, संत निकल चुके हैं. सभी अखाड़े स्नान करने आ रहे हैं. इस बीच सीएम योगी का भी बयान सामने आय़ा है. सीएन योगी ने कहा है कि सदी का पहला महाकुंभ आरंभ हो चुका है. पहला अमृत स्नान हो रहा है. महाकुंभ के प्रति आकर्षण पूरे देश और विदेश में देखने को मिल रहा है वो अद्भूत है. सीएम योगी ने आगे कहा, संतों की अगुवाई में लाखों की संख्या में अखाड़ों का अमृत स्नान हो रहा है. श्रद्धालु डूबकी लगा रहे है. विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ के साक्षी बन रहे है.
#WATCH | #MahaKumbhMela2025🕉️ | प्रयागराज में मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए विभिन्न अखाड़ों के साधु और श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/4lFMwW3egk
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान. विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की शोभायात्रा देखिए.
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. यह स्नान महाकुंभ 2025 के पहले ‘अमृत स्नान’ के रूप में मनाया गया. मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है, जो सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश का प्रतीक है.
मुंबई से आईं श्रद्धालु अलका डडवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यहां आकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है. पूरे देश से लोग महाकुंभ मेले में शामिल होने आए हैं. यह हमारे देश की एकता में विविधता का प्रतीक है. मुझे मकर संक्रांति के इस खास मौके पर यहां आने का सौभाग्य मिला.”
डडवाल ने मेले के भव्य आयोजन के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, “सरकार ने यहां बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं. पुलिस हर किसी की मदद कर रही है. मैं दिल से योगी सरकार का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराईं.”
एक अन्य श्रद्धालु ने प्रशासन की साफ-सफाई बनाए रखने की पहल की सराहना करते हुए कहा, “मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूं. भारी भीड़ के बावजूद उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा और सुनिश्चित किया कि किसी को कोई परेशानी न हो.”
इस बीच, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के साधुओं ने अमृत स्नान के लिए अपनी शोभायात्रा शुरू की. परंपरागत रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के साथ यह स्नान महाकुंभ के विशेष अवसर को और भी पवित्र बना रहा है.
महाकुंभ का यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी एकता और आस्था का प्रतीक है.
Kumbh Mela LIVE: महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान पर निरंजनी अखाड़ा के स्वामी कैलाशानंद गिरी को सुनिए. 
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Spiritual leader Swami Kailashanand Giri says, “Our Niranjani Akhada is preparing for Rajasi Shahi (Amrit) Snan – something that is rare to even Gods… Today, almost 3-4 crore people will take holy baths. Both the central and the state govt… pic.twitter.com/yeoTCZqqFO
 
प्रयागराज Kumbh Mela LIVE: महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के लिए अखाड़ों ने जुलूस शुरू कर दिया है. सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के साधु आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे. 
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के लिए अखाड़ो ने जुलूस शुरू कर दिया है।

सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के साधु आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। pic.twitter.com/LL6O6wlFyf
 
Mahakumbh Mela LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत के बाद आज, 14 जनवरी, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पहला अमृत स्नान हो रहा है. इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए मेला प्रशासन ने परंपरागत शेड्यूल और अखाड़ों के स्नान क्रम का पालन करते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल, जिसे ‘त्रिवेणी संगम’ कहा जाता है, पर होता है. यह स्थान हिंदू धर्म में गहरी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता रखता है. संगम में स्नान को पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना गया है. महाकुंभ में शाही स्नान की शुरुआत नागा साधुओं से होती है. नागा साधुओं को संगम में स्नान का पहला अधिकार दिया जाता है, और यह परंपरा सदियों पुरानी है. इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि नागा साधु सनातन धर्म के रक्षक हैं और उनका स्नान कुंभ मेले की पवित्रता और महत्ता को बढ़ाता है. 
गृहस्थ जीवन जीने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में स्नान के कुछ विशेष नियम हैं. परंपरा के अनुसार, गृहस्थ लोग नागा साधुओं के स्नान के बाद ही संगम में डुबकी लगाते हैं. साथ ही, स्नान को पूर्ण और पवित्र तभी माना जाता है जब श्रद्धालु संगम में कम से कम पांच बार डुबकी लगाएं. देखिए प्रथम अमृत स्नान की पूरी कवरेज.
 
Shahi Snan News LIVE: प्रयागराज महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान के लिए नागा संन्यासियों, योगियों, महंतों, महामंडलेशवरों की टोलियां रथों, हाथी, घोड़ों और ऊंटों पर सवार होकर निकली. यहां नीचे देखिए.
अखाड़ों के साधु-संतों व संन्यासियों का प्रथम अमृत स्नान हेतु आगमन निरंतर जारी है।

प्रयागराज के घाट आज आस्था और भक्ति के प्रतीक बन गये हैं, लाखों की संख्या में देश विदेश से आये श्रद्धालु अपनी सनातन परंपराओं का पालन करते हुए अमृत स्नान के लिये त्रिवेणी की ओर बढ़ रहे हैं।… pic.twitter.com/wgKxkw9arf
 
Mahakumbh 2025 LIVE Updates: सभी अखाड़ों के बाद, सबसे आखिर में श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा. यह अखाड़ा दोपहर 2:40 बजे शिविर से प्रस्थान करेगा और 3:40 बजे घाट पर पहुंचेगा. चालीस मिनट स्नान के बाद यह 5:20 बजे तक अपने शिविर लौट आएगा.
मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के लिए जारी इस शाही स्नान शेड्यूल में प्रशासन ने सभी अखाड़ों को उनकी जिम्मेदारियों और समय की जानकारी दे दी है. इसके साथ ही, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के स्नान कर सकें.
इससे पहले आपको बता दें कि पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया. मेल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को शाम छह बजे तक 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया. मेला प्रशासन के मुताबिक, पहले स्नान पर्व के दौरान सभी घाटों और अखाड़ों पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. उसने बताया कि उद्यान विभाग ने पुष्पवर्षा के लिए खासतौर पर गुलाब की पंखुड़ियों की व्यवस्था की थी और महाकुंभ के सभी स्नान पर्वों पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने की तैयारी है.
Mahakumbh 2025 LIVE: महानिर्वाणी के बाद श्री तपोनिधि पंचायती निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनंद स्नान करेंगे. ये अखाड़े सुबह 6:05 बजे शिविर से निकलेंगे और 7:05 बजे घाट पहुंचेंगे. इनके स्नान का समय 40 मिनट तय किया गया है.
तीसरे क्रम में तीन संन्यासी अखाड़े—जूना, आवाहन, और पंचाग्नि अखाड़ा—संगम में अमृत स्नान करेंगे. ये अखाड़े 7:00 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे और 8:00 बजे घाट पर पहुंचेंगे. स्नान के बाद ये अखाड़े 9:40 बजे तक अपने शिविर लौट जाएंगे.
इसके बाद बैरागी अखाड़ों की बारी आएगी. इनमें सबसे पहले अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा स्नान करेगा. इसका शिविर से प्रस्थान 9:40 बजे होगा और यह 10:40 बजे घाट पर पहुंचेगा. अन्य बैरागी अखाड़े—दिगंबर अनी और निर्वाणी अनी—अपने निर्धारित समय पर स्नान करेंगे. 
अमृत स्नान के अंतिम चरण में उदासीन अखाड़ों का स्नान होगा. इसमें नया उदासीन अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाण अपने-अपने क्रम में स्नान करेंगे.
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को होगा. मेला प्रशासन ने इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अमृत स्नान के दौरान परंपरागत शेड्यूल का पालन करते हुए 13 अखाड़े एक-एक कर पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे.
पौष पूर्णिमा स्नान के सफल समापन के बाद अब मकर संक्रांति के अमृत स्नान की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार शाही स्नान को “अमृत स्नान” का नाम दिया गया है. अखाड़ों के पारंपरिक क्रम और समय का पालन करते हुए स्नान की प्रक्रिया संपन्न होगी.
परंपरा के अनुसार, सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी स्नान करेगा. यह अखाड़ा सुबह 5:15 बजे अपने शिविर से प्रस्थान करेगा और 6:15 बजे घाट पर पहुंचेगा. स्नान के लिए इसे 40 मिनट का समय दिया गया है. इसके बाद यह घाट से रवाना होकर 7:55 बजे शिविर लौटेगा.
ADVERTISEMENT

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News