Live
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम में लगाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. क्योंकि इस बार का महाकुंभ भव्य, दिव्य, अलौकिक और डिजिटल महाकुंभ है. इसलिए रेलवे ने अपने यात्रियों के सुविधा के लिए हर वह इंतजाम किए हैं जिससे उनके श्रद्धालु यात्री तीर्थराज प्रयागराज में संगम में बिना किसी दिक्कत के आस्था के डुबकी लगा लें. केवल महाकुंभ के लिए 13,000 ट्रेन भारतीय रेल चला रही है. इनमें से 3,000 स्पेशल ट्रेन है महाकुंभ के लिए. जबकि 10,000 रेगुलर ट्रेन है. पहली बार रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए मेला कंट्रोल टावर स्टेशन बनाया है. जो लगातार सीसीटीवी के जरिए स्टेशन और श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे. QR code के जरिए रेलवे यात्री संगम जाने के लिए रूट की जानकारी ले पाएंगे, साथी उनके रहने और खाने का इंतजाम कहां-कहां है उसकी भी जानकारी ले पाएंगे. कौन सी बस उनको संगम लेकर जाएगी यह भी जानकारी QR code से ले सकते हैं. जो भी यात्री महाकुंभ में आएंगे उनके रेलवे टिकट पर कलर कोड है, कलर कोड पर स्कैन करके जानकारी ले पाएंगे कि उन्हें कहां जाना है कहां रुकना है. प्रयागराज स्टेशन से किस रास्ते से बाहर निकलना है यह भी जानकारी होगी. क्योंकि हाली के दिन में रेलवे ट्रैकों के साथ काफी छेड़खानी देखी गई है इसके मध्य नजर रेलवे के अधिकारी ड्रोन कैमरे के जरिए भी रेलवे ट्रैक पर नजर रखेंगे.