Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ के छठे दिन त्रिवेणी में स्नान का सिलसिला जारी है. संगम तट पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. सीएम योगी आज प्रयागराज पहुंचने वाले थे, उनका दौरा स्थगित हो गया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी महाकुंभ में डूबकी लगाई.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम पर पहुंचना जारी है. महाकुंभ के छठे दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज आने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका दौरान स्थगित कर दिया गया. महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 या 9 फरवरी को प्रयागराज कुम्भ आ सकते हैं. प्रधानमंत्री संगम में स्नान भी करेंगे. सीएम योगी ने दिया था प्रधानमंत्री को कुम्भ आने का न्योता. यूपी सरकार ने कुम्भ में क्राउड मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद पुलिस सेन्टर को निमंत्रण दिया है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी 28 या 29 जनवरी को प्रयागराज पहुंच सकते हैं. उनका कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ 2025 पर सियासत… साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव के सवालों पर साध्वी निरंजन ज्योति ने पलटवार किया. उन्होंने 2013 में अखिलेश सरकार के दौरान हुए कुंभ में अव्यवस्थाओं और रेलवे हादसे का जिक्र किया, जिसमें कई लोगों की जान गई थी. साध्वी ने कहा कि आज का महाकुंभ एक संत की अगुवाई में हो रहा है, जिसकी दिव्यता और भव्यता सबके सामने है. उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि वे अपने कार्यकाल के कुंभ की स्थिति को पलटकर देखें.
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज… आस्था से आएं, न करें राजनीतिक दिखावा
महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के संभावित महाकुंभ आगमन पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यदि वे महाकुंभ में आना चाहते हैं, तो आस्था की भावना से आएं, न कि राजनीतिक दिखावा करने के लिए. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा कि वे मंदिर में तिलक लगाते हैं, मस्जिद में टोपी पहनते हैं, और चर्च में क्रॉस धारण कर लेते हैं. साध्वी ने महाकुंभ को आस्था का पर्व बताते हुए कहा कि इसे राजनीति का मंच न बनाएं. 
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में कब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह?
प्रयागराज महाकुंभ की पवित्रता और आस्था के प्रतीक संगम में केंद्रीय मंत्री भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं. आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ का हिस्सा बने. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी 28 या 29 जनवरी को प्रयागराज पहुंच सकते हैं. उनका कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा. महाकुंभ के आयोजन में प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है और वीआईपी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संगम की पावन भूमि पर आस्था के इस महासंगम में नेताओं की मौजूदगी ने मेले की गरिमा बढ़ा दी है. 
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, 7.50 करोड़ ने किया स्नान
माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज शाम 4 बजे तक 35.94 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं. 13 जनवरी से लेकर अब तक कुल 7.50 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. मेले में विभिन्न घाटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और अधिक बढ़ गया है.
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा की एंट्री पर प्रतिबंध
महाकुंभ मेले में ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए डीआईजी महाकुंभ ने बिना पास वाले वाहनों की एंट्री पर सख्त रोक लगा दी है. आदेश के तहत मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा. माइक से किए गए अनाउंसमेंट में डीआईजी ने ई-रिक्शा को ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह बताया. प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा.
#MahaKumbh2025
प्रयागराज महाकुंभ का आज छठा दिन
कल 29.69 लाख लोगों ने किया स्नान
10 लाख कल्पवासियों ने लगाई डुबकी
19 लाख 69 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान
अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान#MahaKumbhMela2025 #एकता_का_महाकुम्भ #mahakumbh2025prayagraj… pic.twitter.com/qZQRuDruir
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 18, 2025
#Ayodhya
अयोध्या से बड़ी खबर
राम मंदिर की सुरक्षा पर बड़ी बैठक जारी
स्थायी सुरक्षा समिति की अहम बैठक
ADG सुरक्षा बैठक में शामिल
राम मंदिर की सुरक्षा पर चल रही चर्चा
महाकुंभ से पहुंच रहे श्रद्धालु #RamMandir #Temple #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/x50okZOjOv
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 18, 2025
#Ayodhya
अयोध्या से बड़ी खबर
मौनी अमावस्या पर रामनगरी में उमड़ेंगे भक्त
3 लाख भक्तों को दर्शन कराने की तैयारी
बसंत पंचमी तक बंद रहेंगे VIP दर्शन #RamMandir #AyodhyaRamMandir #Temple #ZeeUPUK @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/Rn4SSGw5KI
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 18, 2025
Mahakumbh Live Updates: राजनाथ सिंह ने संगम स्नान को लेकर क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज संगम में स्नान के बाद इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया. यह भी कहा कि यह पर्व भारतीयता, सनातन धर्म की आध्यात्मिकता और प्राचीन वैदिक खगोलीय घटनाओं पर आधारित है. गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम को आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए बधाई दी. 
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ को लेकर पूर्व CM डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इसे हमारी संस्कृति की धरोहर बताते हुए भाईचारे पर जोर दिया. डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि देश की प्रगति और एकता के लिए सभी धर्मों और समुदायों का प्रेम और सहयोग आवश्यक है. 
Mahakumbh Live Updates: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ की तैयारियों के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज में संगम पर पवित्र डुबकी लगाई. इस दौरान मां गंगा का आशीर्वाद लिया और देश की समृद्धि की प्रार्थना की. राजनाथ सिंह ने कुंभ के भव्य आयोजन की सराहना की और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.
Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में वक्फ बोर्ड पर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने लगाए पोस्टर
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान वक्फ बोर्ड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. कंप्यूटर बाबा की ओर से लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया, “वक्फ बोर्ड का खात्मा मजबूरी. इस पोस्टर से माहौल गरम हो गया है. महाकुंभ में वक्फ बोर्ड पर विरोध जताने के लिए कंप्यूटर बाबा और उनके समर्थकों ने यह कदम उठाया है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज पहुंचे
प्रयागराज: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचे. वह संगम में डुबकी लगाएंगे. 
Mahakumbh 2025 Live Updates: बम की फर्जी सूचना के बाद प्रयागराज में धारा 163 लागू
महाकुंभ नगर : प्रयागराज में बम की सूचना से शुक्रवार को खलबली मच गई. एक अंजान शख्स ने फोन सेक्टर 18 में बम होने की जानकारी दी. पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन की गई तो पता चला कि सूचना फर्जी थी. जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (सीआरपीसी) की धारा 163 को 16 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक लागू किया गया है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज महाकुंभ आएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री
महाकुंभ नगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार शाम को महाकुम्भ पहुंच सकते हैं. दोपहर दो बजे जयपुर हवाई अड्डे से उनकी बेंग्लुरु की फ्लाइट है. बैंगलुरु से चलकर रात तकरीबन दस बजे बमरौली हवाई अड्डे पहुंचेंगे. उसके बाद सीधे मेला क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित राजस्थान सरकार के पवेलियन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री रविवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और एक बजकर 40 मिनट पर यहां से बमरौली एयरपोर्ट से रवाना होंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में आ रही भीड़ की निगरानी कर रहे सीएम योगी
महाकुंभ नगर : सीएम योगी धार्मिक स्थलों के रूट पर आ रही भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने क्राउड मैनेजमेंट के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी भीड़ की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कुंभ आ रहे हैं वह अयोध्या काशी भी जा रहे हैं. इसको देखते हुए भी अयोध्या और काशी को अलर्ट रखा था. उसका फर्क यह दिख रहा है की लोग आराम से इन जगहों पर दर्शन कर रहे हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: 18 जनवरी को नागा साधु लेंगे दीक्षा
महाकुंभ नगर : महाकुंभ में 18 जनवरी को 1800 साधु नागा दीक्षा लेंगे. सुबह से प्रक्रिया शुरू होगी. सबसे पहले शपथ पत्र और दूसरा गुरु का नाम भद्र होंगे, स्नान होगा, धर्म ध्वजा के पास बैठेंगे, नियम बताए जाएंगे. इस दौरान निराजल और निराहार रहेंगे. रात्रि 12 बजे 108 डुबकी लगाएंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates: सुबह 10 बजे तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभनगर : महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला जारी है. सुबह 10 बजे तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई है. आज 20 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: सीएम योगी का प्रयागराज दौरा स्थगित
महाकुंभ नगर : सीएम योगी शनिवार को महाकुंभ आने वाले थे. हालांकि उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया है. अब सीएम योगी 20 जनवरी के बाद महाकुंभ आएंगे. मौनी अमावस्या पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. मौनी अमावस्या पर आने वाली भीड़ को लेकर उठाए जा रहे क़दम की जानकारी लेंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates: रक्षा मंत्री के प्रयागराज आगमन को लेकर पूरा शेड्यूल जारी
महाकुंभ नगर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां दोपहर 12:10 बजे डीपीएस स्कूल अरैल हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद राजनाथ सिंह सर्किट हाउस जाएंगे. दोपहर 12:35 बजे त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. दोपहर 1:30 बजे किला के अंदर स्थित अक्षयवट भगवान का दर्शन पूजन करेंगे. रक्षा मंत्री पातालपुरी और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन पूजन करेंगे. इसके साथ ही डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे. दोपहर ढ़ाई बजे मेला क्षेत्र से निकलकर सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेंगे. शाम 4:10 पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाएंगे. शाम देर शाम 7:30 बजे अंदावा में हेरिटेज रिसोर्ट में शादी समारोह में शिरकत करेंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: राजनाथ सिंह 18 जनवरी को महाकुंभ पहुंचेंगे
महाकुंभ क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह साधु संतों के आशीर्वाद भी लेने जाएंगे. लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन और संगम स्नान भी करेंगे. झूंसी के अंदावा में आयोजित शादी समारोह में भी शामिल होंगे. राजनाथ सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 19 जनवरी को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ का आज छठा दिन
महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है. 10 लाख कल्पवासियों ने डुबकी लगाई. शुक्रवार को 19 लाख 69 हजार लोगों ने लगाई डुबकी
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के शिविर में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का हुजूम
त्रिवेणी के संगम तट पर लगे महाकुंभ में हर दिन आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सनातन परंपरा के सभी तेरा मान्य अखाड़े के साधु संतों के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. लेकिन इन सब के बीच सेक्टर 16 में बसाए गए किन्नर अखाड़े के संतों से आशीर्वाद के लिए हजारों की संख्या में लोग हर दिन पहुंच रहे हैं. किन्नर संतों का श्रद्धालु न सिर्फ दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं, बल्कि सुख समृद्धि की कामना के लिए किन्नर संतों से दांत से कटा हुआ सिक्का मांग रहे हैं. किन्नर अखाड़े के संतों का कहना है कि हर दिन यहां पर हजारों श्रद्धालु भक्त आते हैं.
Live Mahakumbh 2025 Live : शीतलहर भी नहीं रोक पा रही श्रद्धालुओं के कदम
प्रयागराज में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। इस बीच महाकुंभ 2025 में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
#WATCH उत्तर प्रदेश | प्रयागराज में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। इस बीच महाकुंभ 2025 में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/OhiB0Fecd8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2025
Live Mahakumbh 2025 Live : महाकुंभ में कई श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बता दें कि महाकुंभ में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. IIT बॉम्बे वाले बाबा अभय सिंह से लेकर हर्षा रिछारिया तक के बारे में जानने में लोगों की काफी दिलचस्पी देखी गई. पुणे से आईं मॉडल वर्षा सानवाल भी अब सुर्खियों में हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में भी घूम रहे हैं हेक्सा ब्लेड वाले चोर
मेले में भी ऐसा ही चोर गिरोह पकड़ा गया है, जो हेक्सा ब्लेड लेकर घूमता था. पुलिस ने ऐसे सात चोरों को गिरफ्तार किया है.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ मेला क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
महाकुंभ मेला क्षेत्र से महाकुंभ क्राइम ब्रांच ने 8 चोरों को गिरफ्तार किया महाकुंभ में चोरी के इरादे से गोंडा से महाकुंभ में पहुंचे थे गश्त के दौरान महाकुंभ क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष शर्मा और अनूप राय ने इनको गिरफ्तार किया इनके पास से पुलिस को पेचकश सरिया और चोरी के सामान बरामद
Mahakumbh 2025 Live Updates:प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम
महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम पर पहुंचना जारी है. महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates:महाकुंभ का आंकड़ा…अखिलेश को लगे फर्जी
अखिलेश ने बताया सबकुछ फर्जी
स्नान के आंकड़े पर उठाए सवाल
अखिलेश के बयान से भड़का संत समाज
Mahakumbh 2025 Live Updates:महाकुंभ में प्रियंका-राहुल…सियासत फुल !
महाकुंभ स्नान से राहुल साधेंगे हिंदू वोट
कुंभ में राहुल-प्रियंका, संत समाज भड़का
Mahakumbh 2025 Live Updates: पीएम मोदी आ सकते हैं महाकुंभ
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 या 9 फरवरी को प्रयागराज कुम्भ आ सकते हैं. प्रधानमंत्री संगम में स्नान भी करेंगे. सीएम योगी ने दिया था प्रधानमंत्री को कुम्भ आने का न्योता.
Mahakumbh 2025 Live Updates: त्रिवेणी में पावन स्नान का सिलसिला छठे दिन जारी
महाकुंभ के छठे दिन भी लोगों ने उत्साह के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया है. कई आस्थावान महाकुंभ की शुरुआत से ही कुंभ नगर में बने हुए हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.