Maharashtra CM News LIVE: चुनावी नतीजों के बाद देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे की पहली मीटिंग, अस्पताल स… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM News LIVE: एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्‍हें अस्‍पताल लेजाया जा रहा है. वो खुद को जनता का सीएम बताकर महाराष्‍ट्र की राजनीति में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है. उधर, सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के सीएम होंगे. उधर, अजित पवार 3 मंत्रालयों पर अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है. उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया है. सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम होंगे. महाराष्‍ट्र का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर 10 दिन बीत जाने के बाद भी औपचारिक तौर पर स्थिति को स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है. एक तरफ देवेंद्र फडणवीस हैं, जिनकी पार्टी बीजेपी चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है. वहीं, दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे हैं, जो खुद को जनता का सीएम बता रहे हैं. ऐसे में विपक्ष महायुति में इस असमंजस की स्थिति पर निशाना साध रहा है. उधर अजित पवार फाइनेंस, पीडब्‍ल्‍यूडी और शहरी विकास मंत्रालय पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं. शिंदे के बेटे ने पहले ही पिता की जगह डिप्‍टी सीएम बनने की बात से मना कर दिया है. आज तीन बजे सीएम हाउस वर्षा में एकनाथ शिंदे बीजेपी और एनसीपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे.
शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की वकालत की गई है. उधर, दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम अब 4 दिसंबर को तय होगा. बीजेपी के पर्यवेक्षक चुने गए विजय रुपानी आज शाम मुंबई पहुंच रहे हैं. जबकि निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंच रही हैं. 4 दिसम्बर को विधानसभा के विधि मंडल में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी. 4 दिसम्बर को शाम तक बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. जिसके बाद 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
अस्पताल से अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौटने एक एक्टिंग सीएम एकनाथ शिंदे लगातार बैठक में शामिल हो रहे हैं. पहले तो उन्होंने प्रशासनिक मसलों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. चुनावी नतीजों के बाद यह पहली बार है कि दोनों शीर्ष नेता किसी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.
#WATCH | Maharashtra’s caretaker CM Eknath Shinde holds a meeting with concerned officials to take stock of the preparations for the event to be held at Chaityabhoomi on the death anniversary of Dr BR Ambedkar on 6th December. The meeting was held in hybrid mode and it was… pic.twitter.com/p5tTHy6qod
— ANI (@ANI) December 3, 2024

एकनाथ शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण वर्षा से प्रशासन की बैठकों में वर्चुअली शामिल हुए. कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अपनी दिनचर्या में वापस आ गए हैं. वर्षा बंगले से प्रशासन की बैठकों में वर्चुअली भाग ले रहे हैं. इससे पहले उन्हें रूटीन चेकअप के लिए ज्युपिटर अस्पताल ले जाया गया था. अब वो अस्पताल से मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आए हैं. शिंदे ने भी संवाददाताओं से कहा कि वह ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है.
अजित पवार गुट के बड़े नेता छगन भुजबल ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि महायुति में एकनाथ शिंदे कैंप की शिवसेना तीसरे नंबर की पार्टी है और वह दूसरे नंबर पर हैं और उसी के हिसाब से उन्हें पोर्टफोलियो मिलना चाहिए. छगन भुजबल ने कहा, “बीजेपी नंबर वन पार्टी है, शिंदे कैंप ने हमसे ज्यादा सीटों पर चुना लड़ा, पर स्ट्राइक रेट हमारा ज्यादा अच्छा है, इसलिए हम दूसरे नंबर पर हैं, और शिंदे कैंप तीसरे नंबर… हमें अच्छा पोर्टफोलियो मिलना चाहिए.”
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. महायुति यह तय नहीं कर सकी है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. हालांकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर अजित पवार मंगलवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर सकते है.
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच एकनाथ शिंदे गपट के कई शिवसेना नेता देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि वे आगामी सरकार में शिंदे की भूमिका को लेकर अपनी राय रख सकते हैं. भाजपा पहले ही कह चुकी है कि 5 दिसंबर को आजाद मैदान शपथ-ग्रहण समारोह होगा.
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति पर कहा, ‘सब ठीक है.’ उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं.” उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल ले जाया गया था.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में लड़की बहिन योजना की लाभार्थी कम से कम 2,000 महिलाएं शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में भाजपा शासित या सहयोगी दलों सहित 22 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही हे कि महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उनका बीपी हाई हो गया है. आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है. महाराष्‍ट्र में अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर पहले ही राजनीति काफी ज्‍यादा गरमाई हुई है.
महाराष्‍ट्र में सीएम पद और मंत्रीमंडल की लड़ाई के बीच बीजेपी के बड़े नेताओं ने मुंबई स्थिति बीजेपी दफ्तर में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्‍ट्र के ताजा हालातों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि कल यानी बुधवार को महाराष्‍ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो सकती है.
महाराष्‍ट्र में सीएम पद और मंत्रीमंडल की लड़ाई के बीच बीजेपी के बड़े नेताओं ने मुंबई स्थिति बीजेपी दफ्तर में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्‍ट्र के ताजा हालातों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि कल यानी बुधवार को महाराष्‍ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो सकती है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर आज महायुति की तीनों बड़ी पार्टियां बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के नेताओं में तीन बजे बैठक होने जा रही है। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे के घर पर यह बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार 5 दिसंबर को केवल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ लेंगे.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: एनसीपी चीफ अजित पवार इस वक्‍त दिल्‍ली में हैं और बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वो अबतक किसी भी नेता से मिल नहीं पाए हैं. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह से मुलाकात पर अजीत पवार वेट एंड वाच की स्तिथि में हैं. अजित पवार की अब तक एनडीए के किसी बड़े नेता से कोई मीटिंग नहीं हुई. अजित पवार अपनी पार्टी के नेताओं लगातार बैठकें कर रहे हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर विवाद सुलझने की जगह उलझता नजर आ रहा है. अब सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि 5 दिसंबर को केवल तीन लोग ही शपथ लेंगे. सीएम के अलावा शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी और अजित पवार की पार्टी से एक-एक नेता डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेगा. मंत्रियों और मंत्रालयों को लेकर विवाद में अभी पड़ने से बचने का निर्णय लिया गया है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: एकनाथ शिंदे भले ही महाराष्‍ट्र का अगला सीएम बनना चाहते हों लेकिन इसे लेकर बीजेपी इसे लेकर तैयार नहीं है. यह पहले ही साफ कर दिया गया है कि अगला सीएम बीजेपी से होगा. इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से बड़ा बयान जारी किया गया है. उन्‍होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राजनीति में हर व्‍यक्ति महत्‍वकांक्षी होता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह साफ कर दिया है कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा. हालांकि एकनाथ शिंदे की तरफ से अपनी स्थिति अबतक स्‍पष्‍ट नहीं की गई है. शिंदे गुट का डिप्‍टी सीएम कौन होगा, इसे लेकर अभी उनकी पार्टी की तरफ से कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं दिया गया है. एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत खुद के डिप्‍टी सीएम की रेस में होने की बात से इंकार कर चुके हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दो दिन बाकी हैं, लेकिन शिवसेना ने अभी तक उपमुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं किया है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीमारी ठीक हो रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और बुधवार यानी 4 दिसंबर को मुंबई में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ हो सकता है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव अपडेट: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि अजित पवार की पार्टी को पीडब्‍ल्‍यूडी, अर्बन डेवलपमेंट, फाइनेंस सहित कुछ ऐसे मंत्रालय चाहिए जो एकनाथ शिंदे की पार्टी डिमांड कर रही है. यही वजह है कि अजित पवार इस वक्‍त दिल्‍ली में डेरा डाले बैठे हैं. महाराष्‍ट्र की राजनीति में पेंच फंसता नजर आ रहा है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव अपडेट: अबतक महाराष्‍ट्र की राजनीति में सीएम पद को लेकर ए‍कनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच असमंजस की स्थिति नजर आ रही थी. अब विवाद में अजित पवार भी कूदते नजर आ रहे हैं. अजित पवार ने तीन अहम मंत्रालयों पर अपना दावा ठोका है. एकनाथ शिंदे की भी इन मंत्रालयों पर नजर है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस के फिर सीएम बनने की हलचल तेज है. उधर, शिवसेना के दीपक केसरकर ने भाजपा से एकनाथ शिंदे के योगदान को उचित मान्यता देने का आग्रह किया है. केसरकर ने कहा कि यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर है कि वह तय करें कि शिंदे का कद कैसे बनाए रखा जाए और शिवसेना उस निर्णय में हस्तक्षेप नहीं करेगी.
महाराष्ट्र सीएम लाइव अपडेट: महाराष्‍ट्र की राजनीति में मंगलवार सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है. बीजेपी नेता पंकजा मुंडे सागर बंगले पर देवेन्द्र फडणवीस से मिलने पहुंची हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए फड़णवीस का नाम लगभग तय माना जा रहा है. इसके बाद पंकजा मुंडे देवेन्द्र फडणवीस की बैठक में पहुंची हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर फडणवीस के नाम की घोषणा नहीं की जा रही है.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है. उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया है. सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम होंगे. महाराष्‍ट्र का अगला सीएम कौन होगा? इसको लेकर 10 दिन बीत जाने के बाद भी औपचारिक तौर पर स्थिति को स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है. एक तरफ देवेंद्र फडणवीस हैं, जिनकी पार्टी बीजेपी चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है. वहीं, दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे हैं, जो खुद को जनता का सीएम बता रहे हैं. ऐसे में विपक्ष महायुति में इस असमंजस की स्थिति पर निशाना साध रहा है. उधर अजित पवार फाइनेंस, पीडब्‍ल्‍यूडी और शहरी विकास मंत्रालय पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं. शिंदे के बेटे ने पहले ही पिता की जगह डिप्‍टी सीएम बनने की बात से मना कर दिया है. आज तीन बजे सीएम हाउस वर्षा में एकनाथ शिंदे बीजेपी और एनसीपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे.
शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की वकालत की गई है. उधर, दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम अब 4 दिसंबर को तय होगा. बीजेपी के पर्यवेक्षक चुने गए विजय रुपानी आज शाम मुंबई पहुंच रहे हैं. जबकि निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंच रही हैं. 4 दिसम्बर को विधानसभा के विधि मंडल में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी. 4 दिसम्बर को शाम तक बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. जिसके बाद 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

संतरा नहीं ये है बिजौरा नींबू, पथरी को झट से कर देता है बाहर! पास नहीं भटकेगी कब्ज और गैस जैसी समस्या
पति-पत्नी और वो के बीच खूनी कहानी, गोली-गाली के साथ बाहुबली का भौकाल, OTT पर नंबर 1 बनी ये धांसू सीरीज
शनिवार के दिन चुपचाप कर लें ये 5 टोटके, रुके हुए कार्य होंगे पूरे, आर्थिक समस्याओं से भी मिलेगी मुक्ति
किसानों का ब्रह्मास्त्र है ये मशीन! गेहूं की खेती करने से होगा बंपर मुनाफा, टाइम के साथ बीज-डीजल की भी होगी बचत
बिरयानी छोड़िए, अब लोगों की जुबान पर चढ़ रहा शावरमा का स्वाद! टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
घर में लगाएं ये 5 प्रजाति के पौधे, दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, मेहनत कम और खूबसूरती जबरदस्त
बंजर जमीन में लगाएं ये पौधा, 30 वर्षों तक होती रहेगी पैसों की बारिश, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
कोई मांगता दिखा भीख, किसी ने कंगाली में गुजारे दिन, बेहद दर्दनाक है इन 6 सितारों की REAL STORY
मुंबई की इस दुकान से बॉलीवुड सेलेब्रिटी खरीदते है कपड़े, गोविन्दा लेकर कुमार सानू पहुंचते है यहां
लाइव ब्लॉग
2 hours ago
7 minutes ago
a day ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News