Live
Maharashtra CM News LIVE: देवेंद्र फडणवीस को फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. लेकिन क्या एकनाथ शिंदे उनकी कैबिनेट का हिस्सा होंगे? शिंदे ने खुद ऐसा जवाब दिया, जिससे सस्पेंस बढ़ गया है. देवेंद्र फडणवीस भी उनसे मिन्नतें करते नजर आए.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप चुन लिया गया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. लेकिन सबकी नजर एकनाथ शिंदे पर है. क्या शिंदे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का हिस्सा होंगे? क्या वे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे ? देवेंद्र फडणवीस के बयान से चर्चा तेज हो गई है. दावा पेश करने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि एकनाथ शिंदे हमारी सरकार का हिस्सा होंगे. मंत्रियों के नाम शपथग्रहण से पहले फाइनल हो जाएंगे. लेकिन इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि कौन शपथ लेगा, यह शाम तक फाइनल हो जाएगा.
इससे पहले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के बयान से सस्पेंस बढ़ गया है. सामंत ने कहा, पार्टी नेताओं की मांग है कि एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करें, ये हमारी जिद है और उन्हें जिद स्वीकार करनी चाहिए. उदय सामंत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट में रहें यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है, बल्कि आम शिवसैनिकों की भी इच्छा है. हमें भरोसा है कि वे हमारी मांग मानेंगे. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. अगर वे शपथ लेते हैं तो कई और योजनाएं महाराष्ट्र के लोगों के लिए आएंगी.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
उदय सामंत के बयान के बाद से सियासी हलचल मच गई है. राजनीति के जानकारों को लग रहा है कि शिंदे अभी भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. अगर वे शपथ नहीं लेते हैं, तो यह महायुति के लिए बड़ी मुश्किल वाली बात होगी.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण से पहले आज रात NDA के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल के आवास यह आयोजन होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA के फ्लोर लीडर्स, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सभी मंत्री, गुजरात भाजपा के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.
राजभवन में दावा पेश करने के बाद अजित पवार काफी खुश नजर आए. वे हंसते-खिलखिलाते दिखे. यहां तक कि उन्होंने एकनाथ शिंदे पर चुटकी भी ली. कहा, मैं तो शपथ लेने जा रहा हूं, इनका पता नहीं. इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा अजित दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव है. वे याद दिलाना नहीं भूले, जब सुबह-सुबह अजित पवार ने फडणवीस के साथ शपथ ले ली थी.
एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. देवेंद्र फडणवीस को 5 साल का तजुर्बा है. मुझे ढाई साल का है. सब मिलकर काम करेंगे. किसी से कोई बहस नहीं है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार. महायुति में कोई विवाद नहीं है. इतिहास में इतना भारी बहुमत किसी को नहीं मिला.
एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि ढाई साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में मेरे नाम की सिफारिश की थी. आज मैंने उनके नाम की सिफारिश राज्यपाल से की है. देवेंद्र फडणवीस को हमारा पूरा समर्थन होगा. बीजेपी जो भी फैसला करेगा, उसके साथ हम खड़े रहेंगे.
अजित पवार ने कहा, मैं दिल्ली में किसी भी राजनेता से मिलने नहीं गया था. गृहमंत्री अमित शाह से भी नहीं मिला. जो खबरें चली वो गलत थींं. मैं दिल्ली में अपने करीबियों से मिलने गया था. मेरे ऊपर जो भी मामले हैं, उनके बारे में मैं अपने वकीलों से मिला. हमें अच्छा बहुमत मिला है, हम जनता के लिए काम करेंगे.. कोई भी नेता कही नहीं जा रहा है, सब मिल कर काम करेंगे..
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने मेरे नाम का प्रस्ताव किया है. हमें महाराष्ट्र के लिए किए गए सभी वादे पूरे करने हैं. मैंने शिंदे जी से कहा है कि वे हमारे साथ डिप्टी सीएम की शपथ लें. मुझे भरोसा है कि वे हमारी बात मानेंगे. मंत्रिमंडल पर महायुति के तीनों नेता मिल बैठकर फैसला करेंगे.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. राज्यपाल ने कल शाम 5:30 बजे शपथग्रहण का समय तय किया है. हमने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी अपील की है कि वे सरकार का हिस्से बनें. मुझे विश्वास है कि वे हमारे साथ आएंगे.
देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी हैं. तीनों नेता साथ-साथ बैठे और बात करते नजर आए. इनके अलावा बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के कई बड़े नेता भी राजभवन पहुंचे हैं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का उगता हुआ सूरज की तरह हैं. फडणवीस की अगुवाई में ही भाजपा का महाराष्ट्र में 2014 में वनवास खत्म हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र सीएम लाइव: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्ट्र का तीसरी बार सीएम बनने का रास्ता देवेंद्र फडणवीस के लिए अब साफ हो गया है. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं. वो जमकर ढोल नगाड़े बजा रहे हैं.
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र का अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन इसका लगातार विरोध कर रहा था. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस नारे पर चलकर महाराष्ट्र में भी बीजेपी को काफी फायदा हुआ. फडणवीस ने इस दौरान मोदी हैं तो मुम्किन हैं नारे की भी बात कही.
महाराष्ट्र सरकार के लिए पर्यवेक्षक बनाई गई वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाविकास अगाड़ी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वाली सरकार नहीं आती तो हमारी बुलेट ट्रेन में रुकावट नहीं आती. जापान से हमें इतना फाइनेंशियल हैल्प मिला लेकिन पिछली सरकार के दौरान इसे रोक दियाा गया. रुकावट पैदा करने वाले लोगों को जनता ने देख लिया. इसलिए हमें इतना बड़ा बहुमत दिया है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. आज फडणवीस के नाम पर मुहर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक और बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद लग गई है. महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस एक बयान इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यह बयान उनका महाराष्ट्र विधानसभा में दिया गया पुराना बयान है. तब उन्होंने सत्ता से जाने के बाद कहा था ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’ अब देवेंद्र फडणवीस सत्ता में फिर से लौट आए हैं.
महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी की कोर कमेटी ने फडणवीस को महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में चुना है। इस महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है। उन्हें सदन के नेता के रूप में चुने जाने की कार्यवाही जारी है। कल देवेंद्र फडणवीस मुंबई में शपथ लेंगे. महायुति की सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में सत्ता के बंटवारे के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद आने वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए सहमत हो गए हैं. अबतक इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी के रूप में काम करने के लिए इच्छुक नहीं है. देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का अगला सीएम बनना तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र विधानसभा में इस वक्त बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक चल रही है. यह बैठक बीजेपी के सदन में नेता को चुनने को लेकर है. अगले आधे घंटे में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही उनके महाराष्ट्र का सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. एकनाथ शिंदे के अरमानों पर पानी फिरना तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी के सभी जीते विधायक धीरे धीरे विधान भवन पहुंच रहे है. आज बीजेपी के विधायक दल की मीटिंग होने है। इस दौरान बीजेपी के विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस को सीएम के रूप में चुना जाना लगभग तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मुंबई स्थित होटल ताज प्रेसिडेंसी में पहुंच गए हैं। सभी भाजपा विधायक और दोनों पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण यहीं ठहरे हुए हैं। नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
महाराष्ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे जब दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे तो उन्होंने यह डिमांड रखी थी कि अगले छह महीने और उन्हें महाराष्ट्र का सीएम बने रहने दिया जाए. दरअसल, वो चाहते थे कि अगले छह महीने में होने वाले बीएमसी चुनाव तक वो ही सीएम रहें ताकि वो इन चुनावों में अपनी पार्टी शिवसेना को जिताने में पूरा जोर लगा सकें. हालांकि बीजेपी ने साफ कर दिया कि उन्हें सीएप पद खाली ही करना होगा. इसके बाद शिंदे महाराष्ट्र लौटने के बाद अपने गांव चले गए। फिर खबरें आने लगी कि वो बीजेपी से नाराज हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप चुन लिया गया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. लेकिन सबकी नजर एकनाथ शिंदे पर है. क्या शिंदे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का हिस्सा होंगे? क्या वे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे ? देवेंद्र फडणवीस के बयान से चर्चा तेज हो गई है. दावा पेश करने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि एकनाथ शिंदे हमारी सरकार का हिस्सा होंगे. मंत्रियों के नाम शपथग्रहण से पहले फाइनल हो जाएंगे. लेकिन इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि कौन शपथ लेगा, यह शाम तक फाइनल हो जाएगा.
इससे पहले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के बयान से सस्पेंस बढ़ गया है. सामंत ने कहा, पार्टी नेताओं की मांग है कि एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करें, ये हमारी जिद है और उन्हें जिद स्वीकार करनी चाहिए. उदय सामंत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट में रहें यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है, बल्कि आम शिवसैनिकों की भी इच्छा है. हमें भरोसा है कि वे हमारी मांग मानेंगे. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. अगर वे शपथ लेते हैं तो कई और योजनाएं महाराष्ट्र के लोगों के लिए आएंगी.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
उदय सामंत के बयान के बाद से सियासी हलचल मच गई है. राजनीति के जानकारों को लग रहा है कि शिंदे अभी भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. अगर वे शपथ नहीं लेते हैं, तो यह महायुति के लिए बड़ी मुश्किल वाली बात होगी.
छत्तीसगढ़ की इन जगहों के आगे मॉरीशस भी भरता है पानी! आपका प्री वेडिंग शूट बन जाएगा रोमांटिक, यादगार रहेंगे पल
Mahakumbh 2025 के लिए हो जाएं तैयार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से सीधे प्रयागराज तक बस सेवा, परिवहन विभाग की खास सौगात!
Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Wedding: ये है शादी का शुभ मुहूर्त, 8 घंटे चलेंगी रस्में
Goat milk benefits: गाय-भैंस से ज्यादा शक्तिशाली होता है बकरी का दूध! फायदे जान रह जाएंगे दंग
बम न बन जाए आपका गीजर! परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्यान, सालोंसाल चलता रहेगा सामान
ये सब्जी है कई दवाईयों से भी ज्यादा असरदार! PM मोदी की भी पसंदीदा, जानिए चमत्कारी फायदे
MP News: अनोखा है ये गांव! यहां नहीं मिलेगी शराब की एक भी बूंद, जुर्माने और इनाम से इस तरह हुआ बदलाव
गंभीर हालत मे रेफर, एयर एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल! इस योजना ने बचाई मरीज की जान…
दिमाग घुमा देने वाली दमदार कहानी, IMDb रेटिंग भी है हाई-फाई, OTT पर देखते ही बन जाएगी आपकी फेवरेट मूवी
लाइव ब्लॉग
16 minutes ago
3 hours ago