Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: आला रे आला, देवेंद्र भाऊ आला… शपथ से किसके सामने फडणवीस ने मत्था टेका?… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे.
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है. देवेंद्र फडणवीस के रूप में महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. महाराष्ट्र में आज यानी 5 दिसंबर को नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. महाराष्ट्र में आज शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहणहण होगा. शिवसेना से एकनाथ शिंदे और एनसीपी चीफ अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत 9 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. इतना ही नहीं, 1000 लाडकी बहनें भी इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनेंगी. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई में पूरी तैयारी है. मेहमानों की लिस्ट तैयार है. सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं. आजाद मैदान और आसपास में वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के एडवाजइरी जारी की है. इस दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के अलावा और भी कोई शपथ लेगा या नहीं, इसकी डिटेल अब तक नहीं मिल पाई है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर खबर.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. वहां फडणवीस पूजा-याचना कर रहे हैं. उनके साथ और भी कई नेता मौजूद हैं.  इसके बाद वह मुंबा देवी के दर्शन करने पहुंचे. शाम साढ़े पांच बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र  फडणवीस के घर के बाहर हलचल बढ़ गई है. वह सिद्धिविनायक मंदिर के लिए जा रहे हैं. वह घर से निकल चुके हैं. शपथ ग्रहण से पहले वह सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन करेंगे.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र फडणवीस आज शाम होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे. वह तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. इस बार एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे और अजित पवार भी डिप्टी सीएम के रूप में ही शपथ लेंगे.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. बुधवार को महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम से पर्दा उठ गया. इसके साथ ही हफ्ते भर से चल रहे सस्पेंस का भी अंत हो गया. मुंबई में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी की मौजूदगी में फडणवीस को नेता चुना गया. फडणवीस, शिंदे और पवार ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुधवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात की. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: महाराष्ट्र सरकार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी पूरी है. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने अपने मंत्रियों की लिस्ट तैयार कर ली है जो कैबिनेट में शामिल होंगे. वहीं शिवसेना और एनसीपी अभी तक अपनी लिस्ट फाइनल नहीं कर पाए हैं.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रह सकता है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय भाजपा और शिव सेना के बीच बातचीत में एक अहम मुद्दा बना हुआ था. शिवसेना यह अहम मंत्रालय अपने पास रखना चाहती थी क्योंकि मुख्यमंत्री पद उन्‍हें नहीं मिल रहा था.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में शामिल हैं:
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
* बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
* एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
* केंद्रीय मंत्री
* साधु-संत
* ‘लाडकी बहन’ योजना के 1,000 लाभार्थी
* किसान लाभार्थी
* उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां
* बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी सहित सभी महायुती दलों के कार्यकर्ता
इसके अलावा, 40,000 बीजेपी समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. वहीं, विभिन्न धार्मिक समुदायों के नेताओं सहित 2,000 वीवीआईपी के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है.
देवेंद्र फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कहां ट्रैफिक की कैसी व्यवस्था रहेगी, मुंबई में पाबंदियां इस प्रकार हैं:
-महापालिका मार्ग (सीएसएमटी जंक्शन से वासुदेव बलवंत फड़के चौक) और महात्मा गांधी मार्ग (चापेकर बंधु चौक से वासुदेव बलवंत फड़के चौक) पर आवाजाही बंद रहेगी.
-महर्षि कर्वे रोड, हाजी अली सोमानी मार्ग (चापेकर बंधु चौक से सीएसएमटी जंक्शन) और मेघदूत ब्रिज के रास्ते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.
-रामभाऊ सालगांवकर रोड पर दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दोनों तरफ आवाजाही खुली रहेगी.
आजाद मैदान में होने वाले महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाने और जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी. आजाद मैदान में पार्किंग की व्यवस्था सीमित होने की वजह से लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर लोकल ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा गया है. पुलिस ने यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. हालांकि, महायुति में होम मिनिस्ट्री पोर्टफोलियो पर अब भी पेच फंसा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे भले ही डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ लेंगे, मगर वह अब भी होम मिनिस्ट्री पर अड़े हुए हैं. वहीं, भाजपा यह विभाग अपने पास रखना चाहती है. अजित पवार वित्त मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं.
Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 61 आला अधिकारियों को प्रोटोकॉल ड्यूटी पर लगाया गया है. हाल के दिनों में यह पहली बार होगा, जब किसी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इतनी बड़ी संख्या में नौकरशाहों को तैनात किया गया है. इस समारोह में 40 हजार से अधिक लोग आजाद मैदान में मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत 9 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 3 मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे- नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ और चंद्रबाबू नायडू. इसके अलावा, आरएसएस के भी बड़े नेता शामिल हो सकते हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में आज शाम देवेंद्र फडणवीस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसमें लाडकी बहिन योजना की 1000 लाभकर्ता बहनें भी शामिल होंगी. यह शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा. आज कौन-कौन शपथ ले रहा.
देवेंद्र फडणवीस-मुख्यमंत्री
एकनाथ शिंदे-उप मुख्यमंत्री
अजित पवार-उप मुख्यमंत्री
Maharashtra cm devendra fadnavis shapath grahan live: नमस्कार.  आज महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री के तौर पर महायुती की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है.  शाम साढ़े पांच बजे आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की तीसरी बार शपथ लेंगे. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गृह मंत्रालय पर किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है और इस बार भी इसे अपने पास रख सकती है. इस बीच, न्यूज़18 से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीनों महायुती सहयोगियों – भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी – के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है.
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है. देवेंद्र फडणवीस के रूप में महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. महाराष्ट्र में आज यानी 5 दिसंबर को नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. महाराष्ट्र में आज शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहणहण होगा. शिवसेना से एकनाथ शिंदे और एनसीपी चीफ अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत 9 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. इतना ही नहीं, 1000 लाडकी बहनें भी इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनेंगी. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई में पूरी तैयारी है. मेहमानों की लिस्ट तैयार है. सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं. आजाद मैदान और आसपास में वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के एडवाजइरी जारी की है. इस दौरान कई सड़कें बंद रहेंगी. देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के अलावा और भी कोई शपथ लेगा या नहीं, इसकी डिटेल अब तक नहीं मिल पाई है. तो चलिए जानते हैं महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर खबर.

इन फसलों की खेती के आगे फेल हैं FD-SIP! एक बार लगा दें पौधे, बंपर होगी कमाई, नुकसान का भी खतरा नहीं
अंग्रेज कलेक्टर ने कराया था इस संग्रहालय का निर्माण, इतने साल में हुआ बनकर तैयार,दखें Photos 
बनना चाहते हैं लखपति? तो ताइवानी अमरूद की करें खेती, एक ही सीजन में SIP-FD से ज्यादा होगी इनकम
महिला हो तो ऐसी! चूल्हा-चकिया के साथ-साथ कंधे पर रखा फावड़ा, खेतों से कर रही सालाना छप्परफाड़ कमाई
UP Family ID: एक ID…एक परिवार, अब हर योजना का मिलेगा आसानी से लाभ, क्लिक करने पर मिलेगी सभी जानकारी
फसल बुवाई से पहले सड़ी गोबर में मिलाकर डाल दें ये खाद, पैदावार के मामले में महंगी दवाईयां भी हो जाएंगी फेल!
'पुष्पा: द राइज' से भी धांसू हैं 'पुष्पा 2' के ये वाइल्ड फायरिंग डायलॉग्स, जिनको सुनते ही बज रही सीटियां
मेरठ की बेटी का कमाल! जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में निभाएंगी अंपायरिंग की जिम्मेदारी
कौन है वो एकमात्र जानवर, जिसका दूध सफेद नहीं काला होता है? देखा तो होगा, लेकिन नहीं जानते होंगे ये फैक्ट
लाइव ब्लॉग
7 minutes ago
2 minutes ago
29 minutes ago
21 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News