दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आग की घटनाओं पर चिंता जताई है।
Malviya Nagar Fire Live: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां सुबह आग लगने की वजह से 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग लगी, तो होटल का मेन गेट बंद था। मालवीय नगर के जिस होटल में यह हादसा हुआ, उसका नाम होटल फ्लरिश इन है। हादसे के वक्त मैक्स अस्पताल में इलाज करवाने के लिए दिल्ली से बाहर के लोग आते थे और यहां ठहरते थे।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मदद की और उसके बाद फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फायर विभाग की टीम ने 30 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। अब इस मामले पर एमसीडी का बयान सामने आया है। एमसीडी का कहना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Malviya Nagar Fire Live: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
आग की घटना पर कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रेखा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि ‘मालवीय नगर की घटना बेहद दुखद है। रेखा सरकार समेत पूरे सिस्टम की लापरवाही और उपेक्षा ने 20 से अधिक जिंदगियों को निगल लिया है। जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।’
Malviya Nagar Fire Live: मैक्स अस्पताल ने दिया ये अपडेट
मैक्स अस्पताल की ओर से बताया गया है कि कुल 20 लोगों को अस्पताल लाया गया जिसमें से 12 को भर्ती किया गया जबकि 8 लोगों को मृत घोषत कर दिया गया जिनमें 3 विदेशी तो 5 भारतीय थे।
Malviya Nagar Fire Live: 6 कमरे और मालिक का रहना अनिवार्य: क्या रेस्टोरेंट ने तोड़े नियम?
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह रेस्टोरेंट 2024 में रजिस्टर्ड हुआ था और इसके लाइसेंस की वैलिडिटी 2027 तक थी। और उस समय परिसर का निरीक्षण किया गया था और किसी तरह कोई उल्लंघन नहीं पाया गया था। बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएनबी) स्कीम के तहत औचक निरीक्षण का कोई नियम नहीं है। हालांकि मालिकों को हर 15 दिनों के अंतराल पर स्थानीय पुलिस थाने में ठहरने वाले मेहमानों की डिटेल देना अनिवार्य है। मौजूदा बीएनबी नियमों के तहत अधिकतम 6 कमरों का संचालन हो सकता है। इसके साथ ही मालिकों का परिसर में रहना भी अनिवार्य है।
Malviya Nagar Fire Live: लगातार आग की घटनाओं पर केजरीवाल चिंतित
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आग की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद ख़बर आ रही… दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।’
Malviya Nagar Fire Live: एमसीडी मेयर प्रवेश ने घटना पर क्या कहा?
घटना पर एमसीडी मेयर प्रवेश वाही ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वे लगातार कमिश्नर के संपर्क में हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मंत्री और निगम के सीनियर अधिकारी भी मौजूद हैं। मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने भी पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी सभी इलाकों में निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा से जुड़े मानदंडों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
आग के बाद एंट्री गेट का कुछ ऐसा है मंजर
आग के बाद होटल की एंट्री गेट का ये हाल है। आग लगने के बाद दमकल कर्मियों ने बेसमेंट से 6 लोगों का रेस्क्यू किया।
Malviya Nagar Fire Live: मंत्री आशीष सूद ने किया घटनास्थल का दौरा
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि इमारत को एनओसी हासिल थी और बीएनबी चलाने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।
Malviya Nagar Fire Live: 10 पुलिसकर्मी भी अस्पताल में भर्ती
बचाव कार्य के दौरान आग और धुएं की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 5 कांस्टेबल और 5 हेड कांस्टेबल को एम्स में भर्ती करवाया गया है।
Malviya Nagar Fire Live: आतिशी ने बीजेपी पर उठाए सवाल
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर आग की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि ‘मालवीय नगर में आग लगने से 20 लोगों की जान जाने की खबर बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।
उन्होंने बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा ‘सवाल यह है कि दिल्ली में बार-बार हो रहे अग्निकांडों और मासूम लोगों की मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? भाजपा सरकार के तहत आखिर फायर सेफ्टी व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों हो गई है?हर हादसे के बाद सिर्फ बयान आते हैं, लेकिन जवाबदेही कहीं नजर नहीं आती। लोगों की जान की कीमत पर यह लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं है।’
Malviya Nagar Fire Live: नहीं था होटल का फायर एनओसी
मालवीय नगर के जिस होटल में आग लगी और 21 लोगों की जान चली गई, उसके पास फायर की एनओसी भी नहीं थी। चूंकि होटल में एक ही एग्जिट और एक ही एंट्री गेट था, इसलिए उसे फायर एनओसी दिया ही नहीं जा सकता है।
Delhi Fire News Live: होटल मालिक पर केस दर्ज
मालवीय नगर होटल में आग लगने के बाद 21 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने मालिक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने होटल मालिक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
Delhi Fire News Live: एक एग्जिट और एक ही एंट्री गेट
मालवीय नगर में होटल हादसे के बाद कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस होटल में आग लगी है, उसमें एक ही एंट्री गेट और एक ही एग्जिट गेट भी है।
Delhi Fire News Live: ज्यादातर होटल्स का नहीं है फायर एनओसी
स्थानीय लोगों ने आग हादसे के बाद बड़ा खुलासा किया है। होटल के बगल में रहने वाली प्रत्यक्षदर्शी अंजुम ने बताया कि इस इलाके में ज्यादातर बिल्डिंगों को होटल में कन्वर्ट किया गया है। इन होटलों को जितने कमरों की इजाजत है, उससे ज्यादा कमरों में होटल चलाया जा रहा है।
Delhi Fire News Live: MCD ने कहा- कार्रवाई की जाएगी
होटल में आग लगने की घटना पर दिल्ली नगर निगम का बयान सामने आया है। नगर निगम का कहना है कि इस मामले में जितने भी लोग आरोपी होंगे, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। एमसीडी की एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर ऐक्शन लिया जाएगा।
Delhi Fire News Live: 39 लाए गए अस्पताल, 18 की जा चुकी थी जान
मालवीय नगर होटल में आग लगने के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में लाए गए 39 में से 18 की पहले ही जान जा चुकी थी। 39 में से 15 को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 8 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस दौरान लाए गाए 5 लोगों को मामूली चोट भी आई है। मामूली चोट वालों को मरहम पट्टी करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से जले हुए मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मैक्स अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि आग से मरने वालों में विदेशी नागरिकों के साथ भारतीय भी शामिल हैं।
Delhi Fire News Live: बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई मां
इस हादसे के दौरान कई दर्दनाक विजुअल्स सामने आए हैं। आग लगने के बाद होटल में मौजूद लोग बेबस नजर आ रहे थे। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखे। आग लगने के बाद एक महिला अपने बच्चे को लेकर तीसरी मंजिल से कूद गई। इस हादसे में महिला और बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
Delhi Fire News Live: नीचे के कमरों से उठी आग की लपट
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होटल में आग लगने की शुरुआत नीचे के कमरों से हुई थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे होटल को अपनी आगोश में ले लिया। इस हादसे में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो गई है।
Delhi Fire News Live: ज्यादातर अस्पताल के पेशेंट
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में ज्यादातर पीड़ित आसपास के अस्पतालों में इलाज करवाने आए मरीज थे। स्थानीय लोगों में से एक शख्स ने बताया कि इस होटल में एक मरीज ऐसा भी था, जिसका ऑपरेशन हुआ था।
Delhi Fire News Live: पीड़ितों में ज्यादातर विदेशी
दिल्ली के मालवीय नगर होटल में आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद 19 लोगों को एम्स इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
Delhi Fire News Live: टॉयलेट में भी फंसे थे लोग
दिल्ली के होटल में आग लगने से अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद जान बचाने के लिए कुछ लोग होटल के टॉयलेट में भी चले गए थे। फायर विभाग की टीम पहुंची तो लोगों को बाहर निकाला और लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
Delhi Fire News Live: मृतकों की संख्या बढ़ी
दिल्ली के मालवीय नगर होटल में आग से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Delhi Fire News Live: पीएम मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Delhi Fire News Live: बेसमेंट में भी चल रहा था होटल
इस हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। होटल लेमन ग्रीन ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 की इजाजत होने के बाद 25 कमरे बना रखे थे। इतना ही नहीं होटल के सभी फ्लोर्स के अलावा बेसमेंट में भी कमरे बनाए गए थे और वहां भी लोगों को ठहराया जाता था।
Delhi Fire News Live: अस्पताल में इलाज करवाने वाले ठहरते थे
चीफ फायर ऑफिस ने इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह होटल मैक्स अस्पताल के पास में स्थित है। इसके साथ ही इस इलाके आसपास कई टूरिस्ट प्लेसेस भी हैं, इस वजह से ज्यादा संख्या में लोग बाहर से आकर यहां ठहरते हैं। इस होटल में भी अस्पताल में इलाज करवाने वाले लोग आए थे और यहां ठहरकर अपनों का इलाज करवा रहे थे।
कई घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
इस घटना में अब तक 18 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर विभाग की टीम ने कुछ लोगों को रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू करने के बाद लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
Delhi Fire News Live: फायर टीम ने कटर से काटा मेन गेट
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद दिल्ली फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि होटल का मेन गेट बंद था। इस दौरान आग बुझाने में देरी हुई। पहले फायर विभाग की टीम ने कटर से मेन गेट का चैनल काटा और आग फिर आग बुझाने के प्रयास किया। इस दौरान लोगों को रेस्क्यू करने में भी देरी हुई।
Delhi Fire News Live: 6 कमरों की इजाजत, लेकिन बनाए थे 25 रूम
इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि होटल को चलाने के लिए मात्र 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन कुल 25 कमरे बना लिए गए थे।
Delhi Fire News Live:मेन गेट में लगा था
घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग लगी तो ऊपर कमरों में ठहरे लोग नीचे आए, लेकिन मेन गेट में ताला लगा हुआ था, इसलिए वापस ऊपर चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play