Mercedes-AMG G 63 को ऑफ रोड प्रो के साथ किया लॉन्‍च, सीमित संख्‍या में होगी ऑफर, कितनी है कीमत? – Jagran

वाहन निर्माता मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में जी क्‍लास की बिक्री की जाती है। अब इस एसयूवी को …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य कारों के साथ लग्‍जरी सेगमेंट में भी एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज की ओर से भी G Class की बिक्री की जाती है। अब निर्माता ने Mercedes AMG G63 को ऑफ रोड प्रो के साथ लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में एएमजी जी 63 को ऑफ रोड प्रो के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसको एएमजी एक्टिव राइड कंट्रोल सस्पेंशन में खास बदलाव के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें एएमजी ट्रैक्शन प्रो और एएमजी एक्टिव बैलेंस कंट्रोल ऑफ-रोड मोड शामिल हैं, जो चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर एक्सल आर्टिकुलेशन, ट्रैक्शन और स्थिरता प्रदान करते हैं।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में चार लीटर की क्षमता का वी8 इंजन दिया गया है। जिसके साथ 48V की माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। इस इंजन से एसयूवी को 585 हॉर्स पावर और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।
मर्सिडीज बेंज की ओर से इस एसयूवी में MBUX NTG7 इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया है। इसके साथ ही इसमें नया ऑफ रोड कॉकपिट, डैशबोर्ड, एएमजी एक्टिव राइड कंट्रोल सस्‍पेंशन, ADAS, एंबिएंट लाइट, बर्मेस्‍टर ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है।
मर्सिडीज बेंज को सीमित संख्‍या में उपलब्‍ध करवाया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें- Mercedes-Benz इंडिया की सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 पेट्रोल के लिए तैयार

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News