Microsoft Edge में अब मिलेगा न्यू Copilot Mode, कम बजट में बना सकेंगे विदेश घूमने का प्लान – आज तक

Feedback
Microsoft ने अपने Edge ब्राउजर में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद यूजर्स को ब्राउजर के न्यू Copilot Mode मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स को AI ब्राउजर का एक्सपीरियंस मिलेगा. अभी यह शुरुआत टेस्टिंग फेज में हुई है.  
AI पावर्ड मोड का यूज करके  Copilot की मदद से आप सभी ओपेन टैब्स में सर्चिंग कर सकेंगे और अपने टास्क को कंप्लीट कर सकेंगे. यहां आप एक ही कमांड से होटेल बुकिंग, फ्लाइट बुकिंग आदि कर सकेंगे. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि Copilot चैटबॉट को आपके नए टैब पेज पर लाता है. 
सभी ओपेन टैब्स का कंपेरेशन कर सकते हैं
Copilot की मदद से अपने सभी ओपेन टैब देखने को कह सकते हैं और उनमें कंपेरेशन को कर सकते हैं. ऐसे में आप किराये और चार्जेस आदि की तुलना कर सकते हैं. यह आपको प्रोडक्ट की ब्रीफिंग तक प्रोवाइड करा सकता है. 
यह भी पढ़ें: ChatGPT मेकर की वॉर्निंग, आपकी पर्सनल बातें कंपनी सबूत के तौर पर कर सकती है पेश
Copilot Mode की मदद से यूजर्स को फायदा होगा 
Microsoft Edge में Copilot पर इंफोर्मेशन खोजने या प्रोडक्ट का कंपेरेशन करने के लिए वॉयस नेविगेशन का भी सपोर्ट मिलता है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि Microsoft आने वाले दिनों में आपकी अनुमति से Copilot को आपके Edge ब्राउजर की हिस्ट्री और क्रेडेंशियल तक का एक्सेस देने का प्लान बना रहा है. इस दौरान कंपनी प्राइवेसी का भी ध्यान रखेगी. 
ऑप्शनल होगा Copilot Mode 
Microsoft Edge में मिलने वाला यह AI पावर्ड फीचर ऑप्शनल होगा, यानी जो यूजर्स इसका फायदा नहीं उठाना चाहते हैं वे इसे चाहें तो बंद कर सकते हैं. जो यूजर्स Copilot की मदद से ब्राउजिंग नहीं करना चाहता हैं, वे अपने ब्राउजर में उसको बंद कर सकते हैं. 
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड का बिल था ₹20 लाख… इस महिला ने ChatGPT से करवा लिया आधा!
Copilot Mode सर्विस को एक्सपेरिमेंटल बताया 
Microsoft ने Copilot Mode सर्विस को एक्सपेरिमेंटल फीचर बताया है जो वक्त के साथ-साथ डेवलप हुआ है. यहां ये बताते चलें कि यह सिर्फ सीमित समय के लिए मुफ्त है और कुछ ही फीचर्स का एक्सेस मुफ्त में मिलेगा. 
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News