संसद का मानसून सत्र अब तक हंगामे से भरा रहा है. विपक्ष ने छात्रों के प्रदर्शन के मामले पर केंद्र सरकार को घेरा था. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया था. अब सोमवार (3 अगस्त) को भी संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिल सकती है.
लोकसभा केंद्र सरकार दो अहम बिल पेश कर सकती है. पहला इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026 और दूसरा बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किया जा सकता है. विपक्ष की ओर से हंगामा हो सकता है. कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वे FCRA बिल ला रहे हैं या नहीं. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. देखते हैं, हम सदन में गृह मंत्री से दिल्ली के छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के बारे में स्पष्टीकरण का मुद्दा उठाएंगे.”
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहराया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी. इस घटना के बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई. विपक्षी सांसद केंद्र सरकार को इस मामले पर भी लोकसभा में घेर सकते हैं.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ FIR पर कहा, ‘किसी भी घटना के खिलाफ FIR दर्ज करना संवैधानिक व्यवस्था के तहत प्रक्रिया है. संसद के पटल का अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इस प्रकार की भावनाओं को भड़काकर दुरुपयोग करना, अपने विशेषाधिकार के दुरुपयोग करने जैसा है.’
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव FIR से कब डरे? जो कालनेमी बाबा लोग हैं वे विलय काट रहे हैं. अभी मुझे धमकी भरे 10 कॉल आए. अंतरराष्ट्रीय कॉल आ रहे हैं.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.